
पथरौटा में महिला के मौत के मामले की जांच शुरु,एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने घटना स्थल का निरीक्षण किया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी-कुछ दिनों पूर्व पथरौटा निवासी स्वाति श्रीवास की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी।महिला की छत से गिरने से मौत हुई थी।महिला को गभीर हालत में परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिये अस्पताल में भर्ती कराया था।आज इस मामले की जांच करने एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान,पथरौटा थाना प्रभारी संजीव पवांर,रामपुर थाना प्रभारी विपिन पाल साथ घटना स्थल पर पथरौटा पहुँचे।जहाँ एसडीओपी श्री चौहान ने बारीकी से मामले की जांच की।वही महिला के पति के साथ ही अन्य लोगों से पूछताछ की।









