♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

दिगम्बर अखाड़े अयोध्या के महंत राम लखन आये इटारसी,पत्रकार प्रमोद पगारे के निवास पर महंत जी का स्वागत हुआ.

इटारसी//मनीष जायसवाल

अयोध्या दिगम्बर अखाड़े के महंत राम लखन दास कुछ दिनों के लिये इटारसी पधारे है।सूरजगंज स्थित भरत मंदिर का कायाकल्प करने की योजना के साथ महंत इटारसी आये है।आज मंहत पत्रकार प्रमोद पगारे के निवास पर पहुँचे।जहाँ उनका श्री पगारे एवम श्रीमती कीर्ति पगारे ने तिलक लगाकर शाल श्रीफल से सम्मान किया है।इस अवसर पर कुछ पत्रकारों ने अयोध्या में हुये राम मंदिर के निर्माण सबंधित चर्चा भी की।महंत रामलखन महाराज ने कहा कि अयोध्या में जो राम मंदिर निर्माण हुआ है,उससे देश नही विदेश तक हिंदुओ में खुशी है।जब से राम मंदिर का निर्माण हुआ है।भक्तों का तांता अयोध्या में लगा हुआ है।अभी मंदिर में और भी बहुत से कार्य होना है।उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में रोजगार के साधन बढ़ गये है।लोगो को अच्छा रोजगार मिल रहा है। और भी बहुत से कार्य अयोध्या में किये जा रहे है।इसी के साथ ही इटारसी के भरत मंदिर का भी कायाकल्प किया जाने को योजना है।इस अवसर पर नर्मदापुरम पत्रकार संघ के अध्यक्ष प्रमोद पगारे,अरविंद शर्मा,इंद्रापल सिंह,भूपेन्द्र विश्वकर्मा,राहुल अग्रवाल,शेखर बाबू पगारे,नितिन,महेंद्र पचौरी,जितेंद्र अग्रवाल,दीपक जेन,ओम कैथवास, के साथ ही प्रताप महाराज सहित संत उपस्थित रहे।

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129