
अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक ने किया स्कूलों का निरीक्षण- जिला कलेक्टर ने दिए थे एक दिन पूर्व निरीक्षण के आदेश.
नर्मदापुरम//
( नर्मदा पुरम) जिला कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा द्वारा जिला अधिकारियों को हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल के निरीक्षण के व्यापक निर्देश जारी किए गए हैं एक दिन पूर्व सभी अधिकारियों को स्कूलों के निरीक्षण के संबंध में दिए गए निर्देशों के पालन में आज जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से राजेश गुप्ता एडीपीसी के द्वारा प्रातः ठीक 10:30 पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
रंठाल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय छात्रों के साथ प्रार्थना सभा में सभी कार्यरत शिक्षक भी उपस्थित पाए गए।शाला के निरीक्षण में शासन के द्वारा प्रदान स्मार्ट क्लास के द्वारा नवीन तकनीकी से अंग्रेजी विषय की शिक्षिका के द्वारा बच्चों को पढ़ाते हुए पाया गया। छात्र-छात्राएं स्मार्ट क्लास के द्वारा इस प्रकार के अध्ययन से अत्यधिक प्रसन्न नजर आए। इसके साथ ही श्री गुप्ता के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बघवाड़ा का भी निरीक्षण किया गया।इसके पश्चात इन्होंने पीएम श्री स्कूलों के एक्सपोजर विजिट का भी निरीक्षण किया।








