
विपिन जोशी स्मारक समिति का 40 वाॅ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितंबर दिन गुरुवार को “द पार्क क्लब एंड रिजॉर्ट”होशंगाबाद रोड इटारसी में आयोजित होगा, देश भर के 40 शिक्षक होंगे सम्मानित..
इटारसी//मनीष जायसवाल
विपिन जोशी स्मारक समिति का
40 वाॅ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह
देश भर के 40 शिक्षक होंगे सम्मानित सन् 1985 से लगातार हो रहा है
इस वर्ष द पार्क क्लब एण्ड रिसोर्ट, होशंगाबाद रोड, इटारसी मे शाम 5 बजे से 10 बजे के बीच होगा.
शिक्षक सम्मान का मुख्य समारोह पदपक्षालन है सम्मान का विशेष आकर्षण.
इटारसी विपिन जोशी स्मारक समिति इटारसी द्वारा 40 वाॅ राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान इस वर्ष नगर के द पार्क क्लब एण्ड रिसोर्ट में सायं 5 बजे से 10 बजे के बीच 5 सितम्बर को आयोजित किया जा रहा है । जिसमें देश भर के शिक्षकों को सम्मानित करने हेतु प्रस्ताव प्राप्त हुए थे जिनमें अन्तिम रूप से चयनित 40 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया जायेगा ।
आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष रमेश के. साहू एडव्हाकेट ने सम्मानित होने वाले शिक्षक-शिक्षिकों की सूची जारी की ।
सरस्वती पुत्र सम्मान श्राी प्रमोद पगारे द्वारा श्री बालकृष्ण जोशी विपिन की स्मृति में स्थापना 1985 डाॅ. अजय कुमार पगारे सहा.प्राध्यापक, मेकेनिकल इंजी. विभाग एवं डीन, आई.क्यू.ए.सी.पूर्णिमा विश्वविद्यालय,जयपुर, राजस्थान डिप्लोमा बी.ई., एम.ई.पी.एच.डी, डी.सी.ए.
ज्ञानगंगा सम्मान श्री भंवरचंद जैन की स्मृति में सुनील दरड़ा आनंद स्टेशनरी द्वारा डाॅ. एस.के. मकबूल कलाम एसोसिएट्स प्रोफेसर, हेण्ड डिपार्टमेंट आॅफ बेंगाली सेटपाल कैथेजल मिशन काॅलेज कोलकता रिसर्च सुपरवाईजर लोक संस्कृति शोद्य प्रकल्प ऐशिऐटिक सोसायटी एम.ए., पी.एच.डी.,डी. लिस्ट.
विवेक सागर सम्मान डाॅ. नीलम साहू प्रोफेसर/ ग्रुप को-डिनेटर आईसेक्ट ग्रुप आॅफ यूनिर्वसिटी, भोपाल , कर्मा रत्न सम्मान डाॅ. ब्रजेश कुमार शर्मा प्रोफेसर एवं अध्यक्ष शिक्षा विभाग, रविन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, रायसेन, अर्जुन सम्मान श्रीमती उर्मिला सरकानूनगो सहायक शिक्षका शास. हाई स्कूल, पीपल्याढाना, जिला इंदौर, सांदीपनी सम्मान श्रीमती हेमलता दवंडे माध्य. शिक्षिका शास. हाई स्कूल, आयुध नगर, इटारसी जिला नर्मदापुरम , विश्वामित्र सम्मान श्रीमती किरण पाल गुरूनानक पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल, इटारसी , अक्षर दूत सम्मान गरिमा विश्वकर्मा सहा. प्राध्यापक सेज विश्वविद्यालय, भोपाल मैथलीशरण गुप्त सम्मान कु. डाली सांकरिया (शिक्षिक) कुसुम मालपानी हा.से. स्कूल, इटारसी, सेवा सम्मान सुनील कुमार सोनी व्याख्याता, रस्वती उ.मा.विद्यालय, इटारसी, कर्मवीर सम्मान फिरोज खान व्याख्याता आदर्श उ.मा. विद्यालय, नया यार्ड, इटारसी, विवेकानंद सम्मान डाॅ. दशरथ कुमार गवली मसानिया शास. उ.मा. विद्यालय तनोडिया जिला आगर मालवा, अग्रसेन सम्मान श्रीमती ममता राठौर मुम्बई टाॅप थर्टी, गुरूकुलम इटारसी, कर्मयोगी सम्मान किशोर मलोसे लाईबेरियन शांति निकेतन मोन्टिसरी सीनि. सेकेण्डरी स्कूल, नर्मदापुरम , ज्ञानपुँज सम्मान श्री अनिल राजपूत माध्य. शिक्षक शस. हाई स्कूल, ऐरमा, कुरई, जिला सिवनी, मदर टेरेसा सम्मान श्री शैलेन्द्र बिहारिया माध्यमिक शिक्षक शास. आदिवासी माध्य. शाला सिमोरी, जिला बैतूल (म.प्र.), तारण तरण सम्मान कुमार मंडावि माध्यमिक शिक्षक शास. पूर्व माध्य. शाला, मोदे जिला कांकेर (छग.) , नागार्जुन सम्मान तृप्ति शर्मा प्राथमिक शिक्षिका शास. प्राथ. सेटलाईट शाला, रैकवार मोहल्ला ईशानगर, छतपुर , द्रोणाचार्य सम्मान श्रीमती अंजली बोरीकर उच्च श्रेणी शिक्षक शास. मा. शाला, बघवाड़ा , चाणक्य सम्मान आशीष श्रीवास, (योग शिक्षा प्रभारी) सी.एम. राईस उ.मा.विद्यालय इटारसी एकलव्य सम्मान अक्षय नामदेव प्रभारी प्राचार्य एवं व्याख्याता शास.क. उ.मा.शाला सकोलम वि.ख. पेण्ड्रा (छग.) जि. गौरेला, पेण्ड्रा मरपाही ,महावीर सम्मान गुरूप्रीत सिंह छाबड़ा पी.जी.टी. वर्धमान पब्लिक स्कूल, इटारसी , बाबा साहेब अम्बेडकर सम्मान श्रीमती पूनम बाजपेई टी.जी.टी. जीनियस प्लानेट सीनि. सेकेण्डर स्कूल इटारसी, शंकराचार्य सम्मान श्री रमेश कुमार कीर प्रधानं पाठक, शास. महात्मा गांधी उच्च. माध्य. विद्यालय गांधीनगर, भोपाल , शिक्षा रत्न सम्मान लोकेन्द्र सिंह बनाफर, वरिष्ठ व्याख्याता (इलेक्ट्राॅनिक्स एण्ड टेलीकाॅम) शास. पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय, इटारसी, आचार्य श्री सम्मान रितु पांडे टी.जी.टी.भारतीय विद्या भवन एनटीपीसी विद्या मंदिर मौदा, नागपुर, विशेष सेवा सम्मान सौरभ मालवीय संगीत एवं नृत्य विभाग प्रमुख सागर पब्लिक स्कूल गांधीनगर, भोपाल ,जमदग्नि ऋषि सम्मान श्रीमती प्रशांत त्रिवेदी माध्य. शिक्षक एकीकृत शास. हाई स्कूल, जलोदियापार विकासखण्ड देपालपुर, जिला इंदौर , दधीची सम्मान श्रीमती राधा दुबे (दिव्यांग)माध्यमिक शिक्षिका शास. उच्च.माध्य. विद्यालय दूधिया, जिला इंदौर (म.प.) विद्यारत्न सम्मान श्री नर्मदाप्रसाद मालवीय प्राचार्य – सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पुरानी इटारसी रानी दुर्गावती सम्मान श्रीमति चित्रा शिर्के टी.जी.टी. प्रज्ञान सीनियर सेकेण्डरी स्कूल इटारसी, सरदार बल्लभ भाई पटैल सम्मान आलोक गिरोटिया प्राचार्य सांई विद्या मंदिर, इटारसी, शिक्षा शिरोमणी सम्मान श्री योगेन्द्र सिंह ठाकुर उच्च. माध्य. शिक्षक सी.एम. राईस, शास उत्कृष्ट विद्यालय टिमरनी, जिला हरदा , आचार्य विद्यासागर सम्मान श्रीमती अनीता शर्मा प्राथमिक शिक्षिका केन्द्रीय विद्यालय एसपीएम, नर्मदापुरम नर्मदा अपना सम्मान श्री शिशिर देसाई व्याख्याता शास. कन्या.उ.मा. विद्यालय, सनावद, जिला खरगोन, परशुराम सम्मान प्रकाशचन्द्र भट्ट जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान उमरिया, शिक्षा भूषण सम्मान श्रीमति रजनीगंधा साहू व्याख्याता, सरस्वती शिशु विद्यालय मंदिर आर्यनगर, इटारसी, तिलक सम्मान श्री उपेन्द्र कुमार साहू उप प्राचार्य, सीएम राईस शास.उच्च.माध्य. विद्यालय, इटारसी, महर्षि गौतम सम्मान चेतन जैन व्याख्याता रेनबो पब्लिक स्कूल, इटारसी, महाराणा प्रताप सम्मान श्री अंकित पाण्डेय पी.जी.टी. केन्द्रीय विद्यालय, एसपीएम, नर्मदापुरम
सचिव विनीत चैकसे ने बताया कि प्रमोद पगारे (पत्रकार) द्वारा 1985 में प्रारंभ किये गये सरस्वती सम्मान से लेकर अबतक देशभर के सैकेडों शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर किया जा चुका है जिसमें अनेकों राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कार हेतु चयनित हुए है समारोह अपनी अलग पहचान बना चूका है समिति में सर्वश्री संतोष सरवरिया, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, शरद गुप्ता सुश्री चन्द्रप्रभा ठाकुर, सुधीर गोठी, मेघराज राठी जैसे सीनियर सदस्यों का योगदान अब भी सतत रूप से प्राप्त होता है वहीं कोषाध्यक्ष नीलेष जैन,अषोक मालवीय,पूनम नामदेव,भूपेन्द्र विष्वकर्मा,घनष्याम तिवारी, राजेन्द्र अग्रवाल बढ़ चढ़कर सहयोग प्रदान करते है।
लायंस क्लब के पूर्व गर्वनर श्री अनिल झा जी प्रतिवर्ष संचालन का दायित्व बखुबी निभाते आ रहे है ।
पद प्रक्षालन एवं सामुहिक महाआरती एवं पुष्प वर्ष के बीच शिक्षकों के सम्मान की परम्परा एक अद्भूत रोमांच प्रदान करती है सरस्वती वंदना को स्वर मालिका म्यूजिक क्लास इटारसी की संचालिका सुश्री दिव्यकांता राजपूत एवं साथियों के द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा । कर्मकाण्डी ब्राम्हणों द्वारा स्वस्ती वाचन किया जायेगा । आज सूची जारी करते हुए संस्थापक,संरक्षक प्रमोद पगारे, संतोष सरवरिया, चन्द्रप्रकाश अग्रवाल, रमेश के. साहू, विनीत चैकसे, शरद गुप्ता, संतोष अग्रवाल, राजेश दुबे, पंकज राठौर, नीलेश जैन, अशोक मालवीय, अजय चैकसे, दर्शन तिवारी, के.के. सोनी, गोल्डी साहू, पं. आलोक शुक्ला, संजय साहू, हरीष अग्रवाल, राजेन्द्र अग्रवाल बब्लू, घनश्याम तिवारी, भूपेन्द्र विश्वकर्मा, मंजू ठाकुर, अनुशा षर्मा, निषा साहू, नटवर पटैल, मनोज सारंग एवं सभी सदस्यों ने नागरिकों से अनुरोध किया है वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनायें ।









