
मृतिका महिला के साथ पति और सास ने मारपीट कर छत से फेका,अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की हुई मौत,पुलिस ने पति एवं सास पर हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेजा.
इटारसी// मनीष जायसवाल
क्राइम//
मृतिका महिला के साथ पति और सास ने मारपीट के छत से फेका, अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।पुलिस ने पति एवं सास पर हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेजा
इटारसी-पथरौटा निवासी स्वाति श्रीवास के साथ 28 अगस्त 2024 को पति और सास ने जमकर मारपीट की।महिला को दोनों ने छत से फेंक दिया था।महिला करीब एक घण्टे तक छत से गिरने के बाद जमीन पर दर्द से तड़पती रही।पति ने बिना पुलिस को सूचना दिये महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।जहाँ उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।आज पथरौटा पुलिस ने महिला के भाई के बयान के आधार पर पति एवं सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
इस सबंध में पथरौटा थाना प्रभारी संजीव पवांर ने बताया कि पथरौटा निवासी स्वाति श्रीवास को इसके पति स्पनिल श्रीवास एवं सास प्रेमिला श्रीवास ने 28 अगस्त को पहले मारपीट की,फिर दोनों ने स्वाति को घर की छत से फेंक दिया था।स्वाति को गभीर हालत में उसके पति स्पनिल में भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया।जहाँ 29 अगस्त को महिला ने अपने भाई संजय सेन को बताया कि पति और सास ने मेरे साथ मारपीट की।ओर मुझे छत से फेंक दिया।जिसके बात महिला ने 30 अगस्त को अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।आज मृतिका के भाई संजय के बयान पर आरोपी महिला के पति स्पनिल श्रीवास एवं प्रेमिका श्रीवास के खिलाफ धारा 103(1) हत्या,85,3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया
जहाँ माननीय न्यायाधीश ने दोनों को जेल भेज दिया है।
महिला स्वाति ने 30 मई 2024 को सागर थाने में पति एवं सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था
स्वाति को लगातार दहेज के लिये पति स्पनिल श्रीवास एवं सास प्रेमिला श्रीवास द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था।महिला ने सागर थाने में अपने माता पिता के साथ पहुँचकर पति एवं सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था।जिसका केस न्यायालय में चल रही थी।लेकिन पति ने महिला को विश्वास ने लेकर अपने साथ वापस पथरौटा ले आया।और महिला के साथ इतनी बड़ी घटना को अंजाम पति और सास द्वारा दिया गया।





