
एसडीम प्रतिक राव एवं प्रशासनिक अधिकारियों से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के निराकरण के आश्वासन मिलने के बाद कांग्रेस यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष श्री गज्जू तिवारी ने अनशन खत्म किया.
इटारसी-स्थानीय जयस्तंभ चोक पर भूख हड़ताल स्थल पर एसडीएम टी प्रतीक राव, तहसीलदार सुनीता साहनी, टीआई गौरव सिंह बुंदेला पहुँचे।साथ मे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवकांत पांडेय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मयूर जायसवाल उपस्थित रहे प्रशासनिक अधिकारियों ने रखी गई मांगो एवं जन समस्याओं के बारे में श्री गज्जू तिवारी को आश्वासन दिया और निराकरण की बात कही इसके बाद श्री गज्जू तिवारी ने तीन दिनों से जयस्तम चौक पर जारी अनशन समाप्त किया.









