♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा 14वे वर्ष में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह, 38 शिक्षको का हुआ सम्मान,सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा प्राइवेट स्कूलों के हर समस्याओं में,उनके साथ हूं.

इटारसी// मनीष जायसवाल

*प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा 14वे वर्ष में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह, 38 शिक्षको का हुआ सम्मान

*सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा प्राइवेट स्कूलों के हर समस्याओं में उनके साथ हूं.

*नगर पालिका और प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में होगी खेलकूद प्रतियोगिताएं//पंकज चोरे

इटारसी //प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जाने वाला शिक्षक सम्मान समारोह 9 सितंबर दिन सोमवार को कविवर भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया l

14 वे वर्ष में आयोजित इस सम्मान समारोह में प्राइवेट स्कूलों से चयनित 38 शिक्षको का सम्मान किया गया l इस गरिमा मय शिक्षक सम्मान में मुख्य मुख्य अतिथि के रूप में नरसिंगपुर नर्मदापुरम क्षेत्र के सांसद माननीय दर्शन सिंह चौधरी ,विशिष्ट अतिथि के रूप में इटारसी नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे श्री उपस्थित थे l

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से की गई l जीनियस प्लानेट सीनियर सेकंडरी स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी l सभी सम्मानित अथितियों का स्वागत प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सभी सदस्यों द्वारा किया गया l

स्वागत उधबोधन प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के नगर अध्यक्ष मो जाफर सिद्दीकी द्वारा दिया गया l वही प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के संस्थापक जिलाध्यक्ष शिव भारद्वाज जी ने कहा की प्राइवेट स्कूल के शिक्षक बहुत अधिक मेहनत के साथ बच्चों क़ो पढ़ाते l जिस प्रकार सरकार ने लाडली बहना टाइप की योजनाए लाई, उसी प्रकार प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाले इन शिक्षक शिक्षिकाओ के लिए भी कोई योजना सरकार क़ो बनानी चाहिए, उन्होंने नगर पालिका के सहयोग से प्राइवेट स्कूलों के छात्र छात्राओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे नगर पालिका अध्यक्ष ने स्वीकार करते हुए कहा कि नगर पालिका और प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। एसोसिएशन के संरक्षक दीपक अग्रवाल ने स्कूल संचालको की समस्यायो क़ो सबके सामने रखा। l। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने अपने उधबोधन में कहा की शिक्षक के बिना शिष्ट समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है l शिक्षक सदैव पूजनीय थे, है, और रहेंगे l उन्हें सभी क़ो शिक्षक दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा की जिन शिक्षक क़ो सम्मानित किया गया है, अब उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है l उन्हें इस सम्मान के महत्व क़ो जीवन भर बनाए रखना होगा , उन्होंने कहा कि मैं प्राइवेट स्कूलों की हर समस्याओं के समाधान के लिए उनके साथ खड़ा रहूंगा। नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चोरे ने कहा की नगरपालिका, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के साथ मिल कर इंटर स्कूल खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन करेंगी l जिसमें सभी स्कूल अनिवार्य रूप से पार्टिसिपेट करें l साथ अध्यक्ष महोदय ने सभी क़ो वॉटर हार्वेस्टिंग क़ो अपनाने और पौधरोपण करने की अपील भी की l

कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती मनीता सिद्दीकी द्वारा किया गया और आभार प्रदर्शन संगठन के सचिव निलेश जैन ने किया

*इन शिक्षकों का हुआ सम्मान*

गुरूनानक देव जी अवार्ड – श्री सुनील दुबे, रत्नश्री अवार्ड – श्री प्रियंक गोयल, पारस रत्न अवार्ड- प्रिया जनोरिया, स्वामी विवेकानंद अवार्ड- कु. रक्षा राजपूत, श्री विद्यासागर अवार्ड – सुनीता यादव, पवन पुत्र अवार्ड – श्रीमति गीता चौरसिया, गोल्डन वर्ड अवार्ड -श्री राजेश चौधरी, बालक ध्रुव अवार्ड – श्री शुभम अग्रवाल, गुरू दत्तात्रय अवार्ड – श्री उमाशंकर पचौली, महर्षि वाल्मिकी अवार्ड – श्रीमति दुर्गेश बारसे, सरदार वल्लभ भाई पटैल अवार्ड- श्रीमति राजुल पुरोहित, गुरू संतराम दास जी महाराज अवार्ड -सिंधु चौरे, राजेन्द्र रत्न अवार्ड – सीमा कैथवास, एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवार्ड – श्रीमति अनीता मालवीय को, आदर्श अवार्ड – श्रीमति शबनम खान को, महाराजा अग्रसेन अवार्ड – नेहा यादव को, कर्मा रत्न अवार्ड – श्री रोहित प्रसाद, मॉं नर्मदा अवार्ड – श्रीमति निधि मालवीय को, श्री महावीर अवार्ड – शीला उमरिया को, सन एकेडमी अवार्ड – श्रीमति अल्पना चौरे को, वंडर एक्सीलेंस अवार्ड – कुमारी मेघा रैकवार को, सरस्वती पुत्र अवार्ड – श्रीमति सिंधु देशमुख को, गुरूकुलम अवार्ड – श्रीमति दीपिका पवार को ,तिलक अवार्ड – श्रीमति रागिनी कटारे को, जीनियस अवार्ड- अदिति वर्मा को, सागर सोनी भैरूआ स्मारक अवार्ड – श्रीमति विनीता डेनियल को, सी.पी.एम. अवार्ड – श्रीमति वीणा राजपूत को, आनंद अवार्ड – अनुराधा मालवीय को, संत रावतपुरा सरकार अवार्ड -श्रीमति करूणा मैना को, कर्मयोगी अवार्ड – श्री कमल सिंह राजपूत को, क्रांतिदूत अवार्ड – श्रीमति स्वाति चौरसिया को, एकलव्य अवार्ड – विवेक राजपूत को, संदीपम् अवार्ड – मनोज साहू को, भगवान सहस्त्रार्जुन अवार्ड – श्रीमति गीता चौधरी को, फ्यूचर प्लस एकेडमी अवार्ड – श्रीमती रचना गौर को, आनंद श्री अवार्ड – श्रीमती उमा स्वामी को, मुस्कान अवार्ड- मोना जॉनसन ,रजनीश मालवीय को सनराइज अवार्ड प्रदान किया गया ।

इस अवसर पर संरक्षक प्रकाश खंडेलवाल, सत्येंद्र पाल जग्गी, रितेश शर्मा , नटवर पटेल ,प्रशांत चौबे, चिंटू प्रदीप जैन,मनीष ठाकुर, लोकेंद्र साहू ,घनश्याम शर्मा, आर के गौर ,अशोक अवस्थी, धर्मेंद्र रणसूरमा, रमेश प्रधान,अर्पित दीक्षित, श्री कमल मैना ,नंदकिशोर बड़कुल, मनोज पटेल, बसंत सोनी,गजानन बोरीकर,

महिला सदस्यों में आरती जायसवाल,अनिता अग्रवाल प्रीती श्रीवास्तव ,सरोज चौहान ,मीना परसाई ,गुंजन जैन,श्वेता वशिष्ट, रश्मा भाटिया, अंकिता चौबे बरखा पटेल, संध्या जैन, साधना योगी, निजी स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ l

 

 

 

 

 

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129