
भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव के उपलक्ष में साई की बगिया मे हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम.
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी नगर में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव का कार्यक्रम कल दिनांक 17 सितंबर को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ..
भगवान श्री विश्वकर्मा जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहले पुरानी धर्मशाला मालवीय गंज में आरती पूजन किया गया उसके बाद साई की बगिया में कल भव्य कार्यक्रम में पधारे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इटारसी नर्मदापुरम क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डा सीताशरण शर्मा जी नगर पालिका के अध्यक्ष पंकज चौरे जी नगर मंडल के अध्यक्ष भाजपा जोगिंदर सिंह जी अन्य पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जय किशोर चौधरी जी एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, टी आई गौरव सिंह बुंदेला जी एवम अन्य मंचासीन हुए कार्यक्रम का संचालन जी पी मालवीय मासाब ने किया जिसमे हमारे समाज के अध्यक्ष प्रेम नारायण मालवीय जी के साथ वरिष्ठ समिति के सभी पदाधिकारी एवं महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी एवं वृद्ध जन मौजूद रहे कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना के पश्चात सभी मंचासीन अतिथियों एवं वृद्ध जनों का स्वागत सम्मान फूलमालाओं से किया गया इसके बाद प्रथम श्रेणी में आने वाले वह भी 85% से लेकर 95% तक के बच्चों का सम्मान किया गया पलक मालवीय 95% नर्मदापुरम जिला वे टॉपर के लिए विधायक जी ने 15000 की राशि और बच्चों को 3000 रुपए की राशि देने की घोषणा की पालिका अध्यक्ष ने सभी को बधाई दी भाजपा अध्यक्ष जोगिंदर सिंह जी ने सभी मातृशक्ति को इतनी संख्या में आने पर और सभी सामाजिक बंधुओं को एक वृहद और भव्य कार्यक्रम की बधाई दी उन्होंने कहा इतनी संख्या में जब समाज एकत्रित होता है तो समाज का विकास होना स्वाभाविक है उन्होंने कहा कि मैं मेरा परिवार श्री गौंड मालवीय समाज शुरू से रहा है क्योंकि मैं मालवियागंज में ही पिछले कई वर्षों से निवासरत़ हूं आभार हमारे समाज अध्यक्ष प्रेम मालवीय द्वारा किया गया.






