
जनपद शिक्षा केन्द्र केसला में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत केसला ब्लॉक में उल्लास नव भारत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा आयोजित.
इटारसी// केसला
जनपद शिक्षा केन्द्र केसला में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 22 सितंबर 2024 को केसला ब्लॉक में उल्लास नव भारत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा विश्राम खण्ड स्रोत समन्वयक के. के. शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में परीक्षा आयोजित हुई। इसके तहत जनपद शिक्षा केन्द्र केसला के अन्तर्गत एकीकृत शास. माध्यमिक शाला नयागांव में 25 असाक्षर अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा में सम्मिलित असाक्षरों का शाला परिवार के शिक्षकों द्वारा नवसाक्षरों का तिलक लगाकर सम्मानित किया। शाला प्रबंधन की ओर एक दिन पूर्व सभी असाक्षरों को सूचित कर दिया था। जिससे परीक्षा में सभी असाक्षर प्रसन्नता के साथ उपस्थित हुए। केन्द्र पर उचित पेचजल की व्यवस्था के साथ सभी व्यवस्थाएँ ठीक रही। परीक्षा आयोजन से प्रधानपाठक स्वर्णा स्वामी संगीता चिमानिया संजय शर्मा, विनोद चौरे सहित सभी शिक्षकों ने पूर्ण मनोयोग के साथ परीक्षा आयोजित की। मूल्यांकन का कार्य परीक्षा केन्द्र पर ही किया गया। विकासखण्ड स्रोत समन्वयक के के शर्मा एवं CAC राजकुमार बघेल द्वारा स्कूलों मानिटरिंग की गई। दोनों अधिकारियों ने परीक्षा संचालन सफलतम कराने हेतु पर सभी शिक्षकों को बहुत-बहुत बधाई दी। उपरोक्त जानकारी प्रधान पाठक एकीकृत शा. मा.शाला नयागांव ब्लॉक केसला नर्मदा पुरम द्वारा दी गई है



Aalap Musical & Event Group👇
Contact No.9713391586, 7970211817





