
आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में भगवान बालाजी को भोग लगाई जा रही प्रसादी (लड्डुओं) मे उपयोग किए गए अमानक एवं जानवरों की चर्बी से निर्मित घी से नाराज सर्व हिंदू समाज ने किया विरोध प्रदर्शन,की गई दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग,प्रशासन को दिया गया ज्ञापन.
इटारसी// मनीष जायसवाल
देश-विदेश के करोड़ों भक्तों के आस्था केंद्र एवं सनातन हिंदू समाज के आराध्य देवता आंध्र प्रदेश के तिरुमला तिरुपति देवस्थानम मंदिर में श्री बालाजी भगवान को भोग लगाई जा रही प्रसादी एवं मंदिर में दर्शनार्थ आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को वितरित की जा रही प्रसादी (लड्डुओं) में घटिया क्वालिटी (Lower quality)एवं जानवरों की चर्बी से निर्मित घी(Ghee) के उपयोग के विरोध में एवं इस प्रकरण में शामिल दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हेतु आज द्वारकाधीश मंदिर इटारसी से सर्व हिंदू समाज द्वारा एक विरोध प्रदर्शन रैली आयोजित की गई
शाम 4:30 यह विरोध प्रदर्शन रैली द्वारकाधीश मंदिर से प्रारंभ हुई और शहर के मुख्य बाजार से होते हुए यह विरोध प्रदर्शन रैली जय स्तंभ चौक पर पहुंची. उल्लेखनीय है की विगत कई दिनों से इस रैली में सर्व हिंदू समाज को शामिल होने हेतु आवाहन किया जा रहा था जिसका सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार जमकर हुआ, माइक पब्लिसिटी हुई,सर्व हिंदू समाज के सभी सदस्य गणों विभिन्न समाजों तक यह जानकारी पहुंचाई गई, पंपलेट बांटे गए, गणमान्य नागरिक गणों, पत्रकार बंधु, विभिन्न मीडिया चैनल द्वारा अपील की गई कि इस रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होना है और जिसके परिणाम स्वरूप इटारसी के घर परिवार से प्रत्येक सदस्य इस रैली में हाथों में भगवा ध्वज लिए हुए पूरे जोश के साथ भगवा ध्वज को लहराते हुए शामिल हुआ और जय जय श्री राम के नारे लगाए गए,
तिरुमला तिरुपति देवस्थानम मे हुए इस सनातन धर्म विरोधी कृत्य के प्रति विरोध व्यक्त करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई, स्वामी श्री रामकृष्णचार्य एवं अखिल भारतीय श्री स्वामी सीतारामाचार्य भागवत गोष्टी न्यास के आवाहन पर इस वृहद विरोध प्रदर्शन का आवाहन किया गया. द्वारकाधीश मंदिर से प्रारंभ होकर यह रैली जय स्तंभ चौक पर पहुंची.वहां स्वामी श्री रामकृष्णचार्य, इटारसी नर्मदा पुरम क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा,सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित जितेंद्र ओझा,जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष और इस कार्यक्रम के सूत्रधार श्री प्रमोद पगारे,मध्य प्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पं. पीयूष शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष श्री सुभाष दुबे एवं अन्य गणमान्य समाजसेवी द्वारा सर्व हिंदू समाज को मंच से संबोधित किया गया. सभी ने तिरुपति मंदिर में भगवान बालाजी की प्रसादी में की गई मिलावट की जमकर आलोचना की, एवं भविष्य में ऐसी पुनरावृति न होने देने की शपथ सर्व हिंदू समाज को दिलाई गई, विरोध प्रदर्शन रैली के इस कार्यक्रम में सर्व हिंदू समाज की माता बहनों एवं पुरुष समाजसेवी गण, युवा बंधु बड़ी संख्या में शामिल हुए .मंच पर आमंत्रित अतिथ गणों के द्वारा बारी-बारी से नगर वासियों को संबोधित किया गया मंच पर आमंत्रित सभी गणमान्य जनप्रतिनिधियों के उद्बोधन उपरांत प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन एसडीम इटारसी श्री प्रतिक राव एवं नगर प्रशासन को दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हेतु दिया गया ज्ञापन.









