
दशहरा उत्सव व्यवस्था को लेकर आयोजन समिति प्रशासन ने किया हरदौल बाबा मैदान का निरीक्षण,मैदान पर होगा 61 फिट ऊंचे रावण का दहन.
सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल
विश्व हिंदू परिषद के संरक्षण में जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच दशहरा उत्सव समिति द्वारा रावण दहन के लिए मैदान की व्यवस्था के लिए प्रशासन एवं आयोजन समिति के पदाधिकारीयो ने किया मैदान का निरीक्षण। उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख दशहरा कार्यक्रम संयोजक शिव राठौर ने बताया समिति द्वारा प्रतिवर्ष हाईस्कूल ग्राउंड पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता था इस वर्ष मैदान खराब होने के कारण दशहरा कार्यक्रम हरदौल बाबा मेला मैदान पर होना हे समिति द्वारा श्री राम जानकी लक्ष्मण जी की शोभायात्रा शस्त्र पूजन धर्मसभा सांस्कृतिक कार्यक्रम विशालकाय रावण दहन कार्यक्रम किया जाता रहा है इस वर्ष दशहरा उत्सव पर होने वाले 61 फिट ऊंचे विशालकाय रावण दहन कार्यक्रम हेतु हरदौल बाबा मैदान की व्यवस्था की तैयारी का जायजा लेने आयोजन समिति प्रशासन के अधिकारी अनुविभागीय दंडाधिकारी श्रीमति सरोज परिहार अनुविभागीय पुलिस अधिकारी राजु रजक नायब तहसीलदार नितिन राय थाना प्रभारी उषा मरावी श्री राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर सर्वाकर अवधेश तिवारी कक्का आयोजन समिति के कार्यक्रम संयोजक शिव राठौर अजय सिंह ठाकुर सुनील कलवानी नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेंद्र गोर पूर्व मंडी उपाध्यक्ष महेश गोयल पूर्व मंडल अध्यक्ष सचिन अग्रवाल निलेश राठौर विहिप अध्यक्ष डा सौरभ रघुवंशी मंत्री हरीश दुबे सुशील शर्मा संयोजक भुरू बग्गन नीरज कुशवाह विनोद रघुवंशी दीपक सोनी रविंद्र छिरेले सुशील गोहर नरेंद्र योगी रामसिंह यादव संजय जगताप कम्मू गोर निक्की राठौर के साथ प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।








