
इटारसी एवं नर्मदापुरम मे श्रद्धाभाव से मनाया गया नवरात्रि पर्व,दशहरे पर कल होगा प्रतिमाओं का विसर्जन,इटारसी एवं नर्मदापुरम में स्थापित विभिन्न देवी प्रतिमाएं.
इटारसी// मनीष जायसवाल
हिंद 7 न्यूज़
इटारसी में श्रद्धा भाव से मनाया गया नवरात्रि पर्व.आज नवरात्र उत्सव की नवमी है और इटारसी और नर्मदा पुरम सहित जिले के सभी दुर्गा उत्सव समितियां में हवन पूजन का कार्यक्रम जारी है एवं कल दशहरे पर विसर्जन का कार्यक्रम होगा .हिंद 7 न्यूज़ द्वारा विभिन्न दुर्गा उत्सव समिति तक पहुंचकर कवरेज किया गया. नवरात्र में इटारसी एवं नर्मदापुरम मे विभिन्न स्थानों में स्थापित कुछ प्रमुख देवी प्रतिमाएं
* 3 स्टार क्लब दूसरी लाइन,वार्ड नंबर 32 इटारसी मे स्थापित भगवान शिव पार्वती की प्रतिमा.

* आईसीसी (ICC frieds Club ) फ्रेंड्स क्लब पांचवी (5 th line) लाइन वार्ड नंबर 34 इटारसी में स्थापित साइबाबा (Saibaba) की प्रतिमा. यह शहर के सराफा बाजार क्षेत्र के युवाओं द्वारा संचालित समिति है और बहुत उत्साह से यहां साइबाबा की प्रतिमा की स्थापना की जाती है कल दशहरे के दिन यहां विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है जिसमें शहर एवं आसपास के क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे और भंडारा प्रसादी ग्रहण करेंगे.

*आध्यात्मिक उत्थान रामायण मंडल द्वारा 11वीं लाइन में 59वें वर्ष में स्थापित जगत जननी मां दुर्गा माता की सौंदर्य से परिपूर्ण प्रतिमा.


*शिव शक्ति समिति 12वीं लाइन में स्थापित भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा

* संकट मोचन हनुमान सेवा समिति 13वीं लाइन में स्थापित दुर्गा माता की प्रतिमा इस समिति को भी माता की स्थापना करते हुए 50 वर्ष से अधिक समय हो गया है

*इटारसी सब्जी मंडी पत्ती बाजार स्थित दुर्गा उत्सव समिति द्वारा स्थापित मां दुर्गा की अद्भुत सौंदर्य से परिपूर्ण प्रतिमा. इस समिति को भी माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापना करते हुए 50 वर्ष से अधिक समय हो चुका है आज नवमी के दिन यहां हवन का कार्यक्रम जारी है

*रेलवे स्टेशन रोड गुरुद्वारा में स्थापित माता महाकाली की अद्भुत सौंदर्य से परिपूर्ण प्रतिमा इस प्रतिमा की स्थापना को भी 100 वर्ष से अधिक समय हो गया है यह प्रतिमा कल विसर्जन से पूर्व शहर के गांधी मैदान दशहरा महोत्सव के कार्यक्रम में पहुंचेगी जहां 9 दिवस से रामलीला का आयोजन चल रहा है वहां से श्री रामचंद्र जी माता महाकाली से और दुर्गा चौक से आई हुई माता दुर्गा की प्रतिमा से आशीर्वाद एवं शक्ति प्राप्त कर दशानन रावण का वध करेंगे यह परंपरा इटारसी में विगत 100 वर्षों से चली आ रही है और यह “काली समिति इटारसी”नगर की सबसे प्राचीन देवी स्थापना समिति है

*श्री शिवम दुर्गा मंडल नर्मदापुरम इंदिरा चौक के समीप बाजार में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा इस दुर्गा पंडाल को भी 65 वर्ष से अधिक समय हो गया है








