
चिटफण्ड कंपनी “पिनकॉन ग्रुप” के निवेशकों में हर्ष,4 कंपनियों के 1388 निवेशकों के 4.42 करोड़ की होगी व्याज सहित वसूली,ग्रुप के खाते फ्रीज और संपत्ति कुर्क की गई.
इटारसी/नर्मदापुरम//सागर
मनीष जायसवाल
*निवेशकों को मिला न्याय
*पिनकॉन ग्रुप के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू
*निवेशकों की रकम समेटकर फरार कंपनी संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू
*ग्रुप की संपत्ति और बैंक खाते फ्रीज किए गए.
*कलेक्टर सागर दीपक आर्य हुए सख्त.
*पुलिस अधीक्षक करेंगे अपराधिक विवेचना.
कोलकाता आधारित चिटफंड कंपनी पिनकॉन ग्रुप के खिलाफ कलेक्टर सागर दीपक आर्य (IAS) द्वारा गरीब निवेशकों की पॉलिसीयों के सत्यापन उपरांत 4.42 करोड रुपए और 12% ब्याज की राशि वसूल किए जाने के आदेश दिए है उक्त आशय की जानकारी रमेश के साहू एडवोकेट इटारसी ने दी.श्री साहू ने बताया की उत्कल मल्टी स्टेट क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी,ग्रीन एज फूड प्रोडक्ट्स लिमिटेड,एल आर एन फाइनेंस लिमिटेड एवं एल आर एन प्रोड्यूसर के नाम पर मनोरंजन रॉय,विनय सिंह,हरी सिंह, डा दिवाकर सिंह,डी के सिंह आगरा व अन्य के पिनकॉन ग्रुप द्वारा अधिक ब्याज देने या प्रोडक्ट देने का लालच देकर एफडी/आरडी कराई और जब राशि वापसी का समय आया तो कंपनी दिनांक.31/3/18 को भगवान गंज और गोपाल गंज सागर स्थित कार्यालय बंद करके भाग गई।पूर्व में निवेशक गणों की ओर से धीरज चौरसिया,नीरज चौबे,अनिल जैन,यशपाल कोष्टी,वीरेंद्र जैन एवम युवराज चौरसिया ने निवेशकों की वापसी राशि वापसी के लिए कोलकाता भोपाल और सागर सहित अनेकों स्थानों पर आवेदन दिए किंतु कोई कार्रवाई नहीं होने पर इटारसी के अधिवक्ता रमेश के साहू के माध्यम से म.प्र.प्रदेश निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2000 नियम 2003 के तहत 1/12/21 को प्रकरण संस्थित जिसमें संज्ञान लेते हुए कलेक्टर महोदय द्वारा एसडीएम सागर को अधिकृत कर निवेशकों की पॉलिसीयों का सत्यापन कराया,निवेशकों के साक्ष्य लिए और गरीब निवेशकों के पक्ष में तथा “पिनकॉन ग्रुप”के खिलाफ 4.42 करोड़ रुपए की वसूली 12 प्रतिशत व्याज के आदेश पारित कर दिए हैं वसूली सुनिश्चित करने हेतु सभी संपत्ति कुर्क और बैंक खाते फ्रीज कर दिए है
उल्लेखनीय है कि कंपनी अनेकों नोटिस और पब्लिकेशन के बाद भी पक्ष रखने उपस्थित नहीं हुई।पिनकॉन ग्रुप के खिलाफ कलेक्टर नर्मदापुरम एवं कलेक्टर छतरपुर द्वारा भी इसी प्रकार के राशि वसूली के आदेश निवेशकों के पक्ष में जारी किए हैं। गैरतलब है कि पिनकॉन ग्रुप ने मध्य प्रदेश में छतरपुर,सागर,दतिया,नर्मदापुरम,बैतूल, सिवनी छपारा, सहित 14 ब्रांचो के माध्यम से करीब 80 करोड रुपए और देश भर में 1000 करोड़ का चिट फंड घोटाला किया है.









