♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

नेहरू युवा केंद्र नर्मदापुरम (युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार) के माय भारत पोर्टल के माध्यम से आयोजित हुआ नशा मुक्ति कार्यक्रम.

नर्मदापुरम//मनीष जायसवाल

*नेहरू युवा केंद्र नर्मदापुरम (युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार) के माय भारत पोर्टल के माध्यम से आयोजित हुआ नशा मुक्ति कार्यक्रम.

*युवाओं को नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया : डिप्टी कलेक्टर बबीता राठौर.

नेहरू युवा केंद्र नर्मदापुरम द्वारा नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन नर्मदा महाविद्यालय के सांस्कृतिक भवन में किया। इस कार्यक्रम में युवाओं ने बड़े पैमाने पर भाग लिया और नशा मुक्ति के महत्व को समझा कार्यक्रम के दौरान, विशेषज्ञों ने नशे के खतरों और उसके परिणामों के बारे में जानकारी दी। बही कार्यक्रम की मुख्यातिथि डिप्टी कलेक्टर बबीता राठौर ने युवाओं को नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कहा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी ने कहा,”नशा मुक्ति हमारे समाज के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और हमें इसके लिए आंदोलन के रूप में काम करना होगा” । वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री प्रसन्न हर्णॆ ने कहा कि हमें युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए काम करना होगा और उन्हें सकारात्मक दिशा में मार्गदर्शन कराना होगा।”

कार्यक्रम में शामिल होने वाले युवाओं ने कहा, “हमें इस कार्यक्रम से बहुत कुछ सीखने को मिला। हम नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रतिबद्ध हैं और अपने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम करेंगे। वहीं कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक भी हुआ।वही जिला युवा अधिकारी मोनिका चौधरी ने कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के खतरों से आगाह करना और उन्हें नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना था। वहीं एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम के प्रतिभागी को पर्यावरण सुरक्षित रखने हेतु विषय पर अपने विचार व्यक्त किए । वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता नर्मदा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य संजय चौधरी ने की। वहीं कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर हंसा ब्यास, कल्पना विश्वास , सविता गुप्ता एन एस एस प्रभारी सुनील दिवाकर एन सी सी प्रभारी राजीव द्विवेदी, नित्या पटारिया, डाली वर्मा की उपस्थिति में हुआ । वहीं कार्यक्रम का मंच संचालन मनीष परिहार ने किया एवं कार्यक्रम का आभार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत पोर्टल से साहिल तिलोटिया एवं जुगल किशोर ने किया।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129