
श्रीजी कृपा गौशाला में धूमधाम से मनी गोपाष्टमी,गौवंश की पूजा अर्चना एवं गो ग्रास किया अर्पित.
इटारसी// मनीष जायसवाल
कर्मा सखी संगम इटारसी द्वारा सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधि के रूप में भव्य “गोपाष्टमी” का आयोजन श्रीजी कृपा गौशाला परिसर इटारसी में किया गया उक्त अवसर पर गोवंश की पूजा अर्चना करने के उपरांत गो ग्रास की सेवा दी गई.कर्मा सखी संगम के द्वारा एक गाय का दान भी किया गया एवं विभिन्न गतिविधियों के साथ दीपावली मिलन पर आतिशबाजी भी की गई प्रबंधक श्री जगदीश मालवीय ने अच्छा सहयोग किया जो सराहनीय रहा
उक्त अवसर पर विमल स्वीट की शुद्ध दूध की रवड़ी और भाऊ के कुर्ला बॉम्बे वाले पावबड़े का सभी ने अल्पाहार के रूप में स्वाद लिया उक्त अवसर पर श्रीमती सविता आर. साहू, मिथिला साहू,सुमन साहू, मीना साहू,अनुराधा साहू,नम्रता बड़कुल,रेनी साहू,निशा साहू,प्रीति साहू,संध्या नायक,नीता साहू,सुमन विजय साहू ,मंजू साहू,सहित सभी कर्मा सखी संगम की सदस्या उपस्थित रही।










