♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

शहर की बर्तन दुकानों से सामान चोरी कर रही बुर्के वाली महिला धराई,सीसीटीवी में कैद हुई घटना.

इटारसी// मनीष जायसवाल

यह घटना शनिवार दिनांक 16 नवंबर 2024 शाम करीब 6:00 बजे शहर के राजीव कंपलेक्स स्थित नटराज बर्तन भंडार नाम की बर्तन दुकान पर घटित हुई जिसमें 35 वर्ष उम्र की एक बुर्का पहने महिला अपने एक 5 साल के बालक के साथ दुकान पर आती है और दुकानदार को व्यस्त देखकर एक स्टील का बर्तन रखने का रैक (कंपनी पैक) उठाकर चलती बनती है उसके आधा घंटे बाद तकरीबन 6:30 बजे तुरंत ही वह राधा कृष्ण कंपलेक्स फेस टू स्थित एक अन्य दुकान कमल पात्र भंडार पर पहुंचती है और वहां डिस्प्ले पर रखी  तीन पीतल की मूर्तियां उठाकर बड़ी फुर्ती से चलती बनती है इसके बाद यह महिला सोमवार दिनांक 18 नवंबर को फिर से दोपहर को 1:00 के आसपास राजीव कंपलेक्स स्थित प्रकाश बर्तन पर पहुंचती  पहुंचती है शनिवार 16 नवंबर को घटित हुई घटना के बाद पूरी घटना 2 दिन पूर्व सीसीटीवी पर देख चुके व्यापारी इस बुर्के वाली महिला की घेराबंदी कर लेते हैं और सभी दुकानदार राजीव कंपलेक्स स्थित दुकान पर पहुंच जाते हैं पुलिस को बुला लेते हैं पुलिस द्वारा उसे पूछताछ करने हेतु थाने लाया जाता है शुरुआत में गोल-गोल बात कर रही महिला बाद में माफी मांगने और गिड़गिड़ाने लगती है पूछने पर पता न्यास कॉलोनी इटारसी का बताया गया.

व्यापारियों द्वारा पूछने पर महिला बोलती है कि वह सामान मेरे 5 साल के बच्चे ने धोखे से उठा लिया और हम सामान वापस कर देंगे आप हमें जाने दो, वह भागने का प्रयास भी करती है जबकि फुटेज निकलने पर पता लगा कि स्पष्ट रूप से दुकान के सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि महिला ने समान स्वयं उठाया.उल्लेखनीय है कि उपरोक्त उल्लेखित दोनों दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है यह बात आरोपी महिला की जानकारी में शायद नहीं थी लेकिन एक तथ्य और भी है कि विगत दो-तीन माह पहले भी यह महिला इसी तरह के घटना को अंजाम दे चुकी है साथ ही यह भी आशंका है कि यह बुर्के वाली महिला कपड़ों की दुकानों पर भी चोरी करती है सोमवार दिनांक 18 नवंबर को  इटारसी थाने में उपरोक्त फरियादी बर्तन व्यापारियों शिकायती आवेदन दिया गया लेकिन महिला की स्थिति और चार-पांच साल के छोटे बालक की जिम्मेदारी को देखते हुए मानवीयता के नाते और परिजनों द्वारा बार-बार क्षमा याचना करने पर व्यापारियों द्वारा पुलिस में कोई मामला अभी दर्ज नहीं कराया गया है पुलिस द्वारा उक्त महिला को चेतावनी देकर और व्यापारियों का चुराया हुआ सामान उक्त बुर्के वाली महिला से  वापस दिलवा कर छोड़ दिया गया है

उल्लेखनीय है कि शहर में बाजार क्षेत्र में ज्यादातर दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं फिर भी व्यापारी चौकन्ने हैं और जिन दुकानों में सीसीटीवी कैमरे नहीं है वह भी अब लगवाने की तैयारी में है इसलिए ऐसे लोग और संगठित रूप से त्योहार पर भरने वाले बाजार और भीड़भाड़ के समय बाजार में केवल चोरी करने के उद्देश्य से घूमने वाले लोग सावधान हो जाए, हर घटना अब सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो रही है और चोरी करने वाले बच नहीं पाएंगे इस बार सुधर जाने के लिए केवल चेतावनी है

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129