
आरपीएफ ने दो नाबालिक लड़कियों को भगाकर ले जा रहे लड़के को पकड़कर पुलिस एवं परिजनों को किया सुपुर्द.
इटारसी//मनीष जयसवाल
आरपीएफ ने दो नाबालिक लड़कियों को भगाकर ले जा रहे लड़के को पकड़कर पुलिस एवं परिजनों को किया सुपुर्द:
दिनांक 03.04.2024 को पुलिस थाना चकिया, जिला चंदौली, उ.प्र. से निरीक्षक इटारसी अनुराधा मिश्रा को सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़का दो लड़कियों को ट्रेन नं. 13201 जनता एक्सप्रेस से भगाकर मुंबई ले जा रहा है। सूचना पर आरपीएफ थाना इटारसी स्टेशन के सहायक उप निरीक्षक आवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक सोबरन सिंह, प्रधान आरक्षक नेमचन्द, आरक्षक डेविड दीन एवं महिला आरक्षक प्रज्ञा द्वारा इटारसी स्टेशन में गाड़ी के आगमन पर तत्परता दिखाते हुए तीनों को ढूँढा गया, ट्रेन में लड़का एवं दोनों लड़कियाँ इंजन से दूसरे कोच में मिले, जिन्हें उतारकर आरपीएफ थाना इटारसी स्टेशन लाया गया व संबंधित पुलिस थाने को सूचना दी गई।
दिनांक 04.04.2024 को पुलिस थाना चकिया, जिला चंदौली, उ.प्र. से पुलिस स्टाॅफ बालिकाओं के परिजनों के साथ आरपीएफ थाना इटारसी पहुंचे, उनके उपस्थित होने पर ट्रेन से उतारे गए लड़का व नाबालिक बालिकाओं की पहचान कराई गई तथा आरपीएफ निरीक्षक द्वारा परिजनों के समक्ष बालिकाओं की काउंसिलिंग की गई। तद्पश्चात एस.एच.ओ,चकिया थाना से सम्पर्क कर लड़के को अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस स्टाॅफ एवं दोनों लड़कियों को उनके परिजनों को सकुशल हालत में सुपुर्द किया गया। आरपीएफ द्वारा मानवता का परिचय देते हुए तत्परता से कार्य करने के कारण दो नाबालिग बालिकाओं का जीवन अंधकारमय होने से बचाया जा सका।







