
कर्मवीर जनशिक्षण एवं संस्कृति समिति द्वारा डोलरिया नाट्य महोत्सव का आयोजन कल दिनांक 4 एवं 5 जनवरी को .
नर्मदापुरम//इटारसी// डोलरिया
कर्मवीर जनशिक्षण एवं संस्कृति समिति नर्मदापुरम द्वारा डोलरिया नाट्य महोत्सव 2024- 25 का आयोजन तृतीय वर्ष में दिनांक 04एवं 05 जनवरी 2025 को प्रतिदिन सायं 6 बजे से ग्राम डोलरिया मैं आयोजित किया जा रहा है जिसमें आप सभी नगरवासी व क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित है। कल डोलरिया नाट्य महोत्सव का शुभारंभ है आमंत्रित अतिथि गणों में राज्यसभा सांसद मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती माया नारोलिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा शामिल होंगे कल प्रथम दिवस “हम क्यों नहीं गाते” नाट्य का मंचन किया जाएगा कार्यक्रम का समय शाम 6:00 से रहेगा कार्यक्रम पूरी तरह निशुल्क है कार्यक्रम स्थल शिव शक्ति गार्डन बस स्टैंड के सामने डोलरिया में आयोजित है








