♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जीनियस प्लेनेट स्कूल में ध्रुपद गायकों ने बांधा समा.

इटारसी/_मनीष जायसवाल

स्पीक मैके चेप्टर इटारसी के द्वारा सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल जीनियस प्लेनेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिल्ली से पधारे दरभंगा घराने के ध्रुपद गायक प्रशांत मालिक और निशांत मालिक ने अपनी ध्रुपद गायकी से पूरे शाला प्रांगण में समा बांध दिया l उनका साथ पखावज़ (मृदुँग ) पर गौरव शंकर उपाध्याय द्वारा बखूबी निभाया l

कार्यक्रम का शुभारम्भ अथितियों द्वारा माँ सरस्वती के पूजा वंदना और दीप प्रज्वलित करके किया गया l इसके पश्चात् स्कूल डायरेक्टरद्व मो जाफर सिद्दीकी और मनीता सिद्दीकी द्वारा आमंत्रित कलाकारों और अतिथियों का स्वागत पुष्प हार से किया गया l स्वागत के पश्चात् मालिक बंधुओ ने अपनी गायकी से सबका मन मोह लिया l पखवाज़ वादक गौरव जी ने बताया की किस प्रकार आटे का उपयोग करके पखवाज़ के आवाज़ में परिवर्तन आता है l मालिक बंधुओ द्वारा अमृता नर्मदा की प्रस्तुति ने उपस्थिति स्टूडेंट्स और अतिथियों की खूब प्रशंसा प्राप्त की l साथ ही मलिक बंधुओं ने विद्यार्थियों को सरगम सा रे गा मा सुरों से न केवल अवगत कराया बल्कि उन्हें अपने साथ गाना भी सिखायाl

इस अवसर पर स्पीक मैके के उपाध्यक्ष सुधीर गोठी और समन्वयक सुनील बाजपेई उपस्थित रहें l इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किएl

अभी अतिथियों का आभार संचालिका मनीता सिद्दीकी ने किया l सम्पूर्ण कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्कूल स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही l

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129