
वार्ड क्रं 19 में कृष्णा आईटीआई के पास मुख्य सड़क का निर्माण कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ हुआ।
इटारसी //मनीष जायसवाल
आज वार्ड क्रं 19 में कृष्णा आईटीआई के पास है मुख्य सड़क का निर्माण कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ हुआ।
पार्षद राहुल प्रधान ने बताया कि यह रोड़ वार्ड के मुख्य रास्तों को जोड़ती है निर्माणाधीन रोड़ के कार्य का निरीक्षण कर उक्त ठेकेदार को समय सीमा के साथ कार्य गुणवत्तापूर्वक करने के हेतु निर्देशित किया।
पार्षद राहुल प्रधान ने वार्डवासियों की तरफ से नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे जी का धन्यवाद ज्ञापित कर कहाँ उक्त सड़क निर्माण के पूर्ण होने पर वार्डवासियों को आवागमन करने में सहायता प्रदान होगी।








