
कर्मवीर जनशिक्षण एवं संस्कृति समिति द्वारा नाट्य कार्यशाला हेतु छात्रों का चयन.
इटारसी//मनीष जायसवाल
प्रज्ञान स्कूल इटारसी के सहयोग से कर्मवीर जनशिक्षण एवं संस्कृति समिति द्वारा प्रथम चरण में नाट्य कार्यशाला हेतु छात्रों का चयन किया गया।
1 जुलाई 2024 से प्रज्ञान स्कूल में किया जा रहा है । नाट्य कार्यशाला का आयोजन प्रसिद्ध नाट्य निर्देशक कर्मवीर सिंह राजपूत के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में किया जायेगा ।
नाट्य कार्यशाला में प्रशिक्षण श्री नीरज सिंह चौहान एवं संस्था के नाट्यकर्मी प्रियंक नागर, लेकेश पवार, प्रणय रोड़े, अंशुल दुबे, मो. अफाक द्वारा दिया जायेगा।
कार्यशाला का आयोजन दृश्य-श्रव्य माध्यम के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए शरीर, आवाज और शिल्प के संदर्भ में रचनात्मक पहलुओं को खोलने के लिए किया गया है।


नाट्य कार्यशाला में भाग लेने के लिए सभी सादर आमंत्रित है, प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन 30th Jun’24 तक कर सकते है।
(कर्मवीर सिंह राजपूत)







