
भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर इटारसी में हुए कार्यक्रम में कॉमेडियन प्रकाश पगारे “विप्र शिरोमणि” सम्मान से हुए सम्मानित.
इटारसी// मनीष जायसवाल
सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा इटारसी में भगवान श्री परशुराम जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इसी श्रृंखला में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें जाने-माने हास्य कलाकार स्टैंड अप कॉमेडियन प्रकाश पगारे को “विप्र शिरोमणि” सम्मान से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर नर्मदापुरम-इटारसी के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीता शरण शर्मा जी,राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया जी, इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज चोरे जी एवं सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पं.श्री जितेंद्र ओझा जी एवं समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समस्त ब्राह्मण समाज के विप्रबंधु उपस्थित रहे.


कृपया खबर देखने के साथ-साथ हमारे हिंद 7 न्यूज़ के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें साथ ही फेसबुक पेज को फॉलो करें🙏🙏👇👇








