
प्रदेश में अन्नदाता किसान परेशान,!!! कब खुलेगा पोर्टल ? कैसे बिकेगा मोटा क्रांति चावल ? भावांतर का क्या हुआ? सरकार के खिलाफ किसानों के हित में कांग्रेस खड़ी है…रमेश के साहू एडवोकेट.
इटारसी// हिंद 7 न्यूज़
मध्य प्रदेश कृषि प्रधान है और इसकी आर्थिक प्रगति अन्नदाता किसानों पर निर्भर है, फिर भी न समय पर खाद (फर्टिलाइजर) ना पानी ? न बिजली ? इसके बावजूद किसानों को उनकी उपज का वास्तविक मूल्य नहीं मिलना दुर्भाग्य का विषय है और इसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है उक्त आरोप मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व स्टार प्रचारक एवं सचिव रमेश के साहू एडवोकेट ने सरकार पर लगाए।
एडवोकेट श्री साहू ने कहा कि नर्मदा पुरम जिले में 26 हजार किसानों ने ई उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन कराया है किंतु मोटी वाली क्रांति धान की खरीदी के संबंध में शासन ढुलमुल नीति अपना रहा है, जिससे किसानों का भविष्य संकट में है।
एडवोकेट श्री रमेश के साहू ने मांग की है कि समर्थन मूल्य की खरीदी की तारीख तत्काल घोषित की जाए*।
कांग्रेस नेता एडवोकेट साहू ने कहा कि समर्थन मूल्य पर सोयाबीन बेचने वाले दस हजार से ज्यादा किसान परेशान हो रहे हैं, सोयाबीन का भावांतर आज तक तय नहीं हुआ है, सरकार की नियत में खोट है, और वह किसानों का शोषण कर रही है।
श्री साहू ने कहा कि अन्नदाता किसानों की फसलों का उचित मूल्य समय पर मिलना चाहिए और ऐसा करने में सरकार असफल है कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और आवश्यकता पड़ने पर किसान संगठनों के साथ चर्चा करके सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा.










