♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

देशप्रेम की भावना अपने अंदर जगाएं युवा – राजेश जैन,बजरंग दल मध्यभारत प्रांत के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग सप्तम दिवस.

इटारसी// मनीष जायसवाल

बजरंग दल मध्यभारत प्रांत के शौर्य प्रशिक्षण वर्ग धोखेड़ा इटारसी में प्रांत एवं केंद्रीय अधिकारियों का समय समय पर ओजस्वी एवं ज्ञानवर्धक बौद्धिक प्रशिक्षार्थियों को लगातार प्राप्त हो रहा है। आज सप्तम दिवस में विहिप प्रांत मंत्री आदरणीय राजेश जी जैन भाईसाहब का बौद्धिक प्राप्त हुआ उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना एवं पृष्ठभूमि विषय पर संबोधित किया उन्होंने बताया कि संघ की स्थापना सन् 1925 में परम पूजनीय डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार ने मोहिते के बाड़े में की। 1940 में देशभर से आए हुए कार्यकर्ताओं का संघ शिक्षा वर्ग किया और अपने उत्तराधिकारी के रूप में परम पूज्य माधव सदाशिव राव गोलवलकर जी को सर संघ चालक नियुक्त किया। तब से अनवरत 100 वर्षो से संघ कार्य देश विदेश में क्रियान्वित है। हमें अपने अंदर देशप्रेम की भावना को जागृत करना होगा।

प्रांत सह विशेष सम्पर्क प्रमुख श्री मनोज शाही जी ने भी कानून के बिषय पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को अनुशासित व कानून के दायरे मे रहकर संगठन के कार्य करने पर उद्बोधन दिया।

एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल के संचालक सतिंदर पाल सिंह जग्गी जी का भगवा पट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।

कृति सत्र में आपदा प्रबंधन विषय पर प्रांत सह मंत्री मलखान सिंह राजपूत ने संबोधित किया।

इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह जी,विहिप प्रांत सह मंत्री जितेंद्र सिंह जी चौहान,प्रांत संयोजक बजरंग दल अवधेश जी तिवारी,प्रांत सह संयोजक बजरंग दल लोकेंद्र मालवीय,प्रांत सुरक्षा प्रमुख श्रीकांत पटेल,प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख राजकुमार,मुरैना विभाग संयोजक व शारीरिक प्रमुख शिक्षक मनीष शर्मा,प्रांत के प्रशिक्षण प्रमुख प्रताप सिंह सिकरवार,वेदराम,राजा जी जिलाध्यक्ष डॉ सुभाष दुबे, वर्ग प्रबंधक जिला मंत्री चेतन राजपूत,जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनूप तिवारी,जिला संयोजक नितिन मेषकर,नगर उपाध्यक्ष अनुरुद्ध चंसौरिया,नगर संयोजक संदीप यदुवंशी,मुकेश धन्यासे, सुशील गौहर,सनूप सिंह यदुवंशी, महेंद्र नामदेव,आयुष योगी,राम योगी,देव जी के साथ अन्य प्रखंडों के पदाधिकारी एवं विभिन्न जिलों से प्रशिक्षण प्राप्त करने आए 130 बजरंग दल कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे। वर्ग का समापन 10 मई को होगा। उपरोक्त जानकारी श्री अनिरुद्ध चांसोरिया उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद नगर इटारसी द्वारा दी गई है

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129