
बाबा गोदड़ी वाला धाम एवं सेवा सदन नेत्र चिकित्सा केंद्र बैरागढ़ के सहयोग से ग्राम पंचायत भवन रामपुर में निशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन संपन्न हुआ
इटारसी// मनीष जायसवाल
बाबा गोदड़ी वाला धाम इटारसी एव सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ के सहयोग से “सेवा सदन आंख जांच केंद्र” गली नंबर 1 सिंधी कॉलोनी इटारसी के द्वारा 11जून दिन बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
निशुल्क आंखों की जांच का कैंप ग्राम पंचायत भवन रामपुर में संपन्न हुआ यहां 52 मरीज की आंखों की जांच की गई 19 पुरुष व 33 महिलाएं जिसमें 12 मरीज मोतियाबिंद के पाये उनको 15 जून दिन रविवार को निशुलक मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय विशेष बस द्वार बैरागढ़ भिजवाया जायेगा
आना फ्री, जाना फ्री, दवाई,रुकना, लेंस टोटल फ्री रहेगा
नेत्र विशेषज्ञ सुमित सेन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता राधिका तिलोतिया, कोडीनेटर सौरभ डोगरे, आशुतोष तिवारी,राजू बैस का विशेष सहयोग मिला जानकारी सचिव सन्मुखदास सन्नी चेलानी ने जनहित में जारी.









