♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

उत्तर प्रदेश तैलिक साहू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव — रमेश के.साहू एडवोकेट केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त — 8 अक्टूबर को लखनऊ में मतदान — 7 को नामांकन.

मनीष जायसवाल //इटारसी //मध्य प्रदेश

उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चुनाव रमेश के साहू एडवोकेट केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त. 8 अक्टूबर को लखनऊ में मतदान 7 को नामांकन..

उत्तर प्रदेश तैलिक साहू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव हेतु राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं प्रदेश मुख्य सलाहकार  श्री रमेश के. साहू एडवोकेट इटारसी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है. 8 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव हेतु अ. भा. तैलिक साहू महासभा नई दिल्ली की ओर से उक्तशय के आदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. जयदत्त जी क्षीरसागर (पूर्व मंत्री महाराष्ट्र) की स्वीकृति से राष्ट्रीय महासचिव श्री रामलाल गुप्ता ने विगत दिनों जारी किए, जिसकी प्रति अपर महामंत्री डॉ अरुण भस्मे,उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री कैलाश साहू (पूर्व विधायक) सहित अन्य को दी गई है।.श्री साहू ने बताया कि 7 अक्टूबर लखनऊ के “शोभा इन” में नामांकन एवं 8 अक्टूबर को “अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान” गोमती नगर,लखनऊ में मतदान कराया जाएगा ।

.चुनाव हेतु श्री महेंद्र भारती को चुनाव अधिकारी एवं श्री अर्जुन प्रसाद (सहा.प्रथम)एवं श्री उमाशंकर साहू को(सहा.द्वितीय) चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। .एडवोकेट श्री साहू ने स्पष्ट किया कि कोई भी सूचीबद्ध मतदाता बिना पहचान के अपने मत का प्रयोग नहीं कर सकेगा।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129