
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर मतदान केंद्र सरस्वती स्कूल में 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं को सम्मानित किया गया.
इटारसी/मनीष जायसवाल
आज अंतरराष्ट्रिय वृदधा दिवस के अवसर पर मतदान केंद्र सरस्वती स्कूल मालवीयगंज मे 80 वर्ष और उससे अधिक के मतदाताओ को सम्मानित किया गया.कार्यक्रम मे सुपरवाइज़र महेश कुमार रैकवार की उपस्थित मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया,समस्त बी एल ओ घनश्याम राजपूत,गीता परसाई,नेहा गोहल,दीपा पाराशर,अजय चौरे, कुसुम चौहान,सुनीता सिरोठीया के द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्था की गई.सुपरवाइज़र महेश कुमार रैकवार द्वारा सभी उपस्थित मतदाताओ को माला पहना कर अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई एंवम सभी से आशीर्वाद भी लिया.सीमा सोनी,संगीता मालवीय एंवम रेखा अग्रवाल जी द्वारा फल वितरण किए गए एंवम सभी वृद्ध जनों को उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ बधाई दी गई.








