
वाहन दुर्घटनाओं का डेंजर जोन बना हरदा रोड पर डोलरिया बैराखेड़ी मंगवारी गाॅव का राष्ट्रीय राजमार्ग मोड.
इटारसी/ डोलरिया/मनीष जायसवाल
वाहन दुर्घटनाओं का डेंजर जोन बना हरदा रोड पर डोलरिया बैराखेड़ी मंगवारी गाॅव का राष्ट्रीय राजमार्ग मोड
राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच पर वाहन दुर्घटनाओं को अंतहीन सिलसिला जारी है। बैराखेड़ी से आगे मंगवारी मोड तक ब्लैक स्पॉट बन गया है। पिछले कुछ महीनों के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो इस सड़क पर कई लोगों की जानें जा चुकी है। वहीं, दर्जनों लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं।लगातार हो रहे इन सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं यातायात व्यवस्था सुढ़ करने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा आज तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। लिहाजा दुर्घटनाएं जारी हैं, और आमजनों को इन दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क हादसों में इजाफे का बड़ा कारण सड़क का सही नही होना । वाहनों को तेज रफ्तार से आना और अचानक रोड़ खराब देख कर वाहन चालक वाहन गति नियत्रित नही कर पाता है और वाहन दुर्धटना ग्रस्ति हो जाता है। वाहनों की रफ्तार नियंत्रण के लिए कोई प्रतीक चिन्ह नहीं लगाया गया है। चालक के तेज रफ्तार से भी कई बार घटनाएं होती है। रोड़ मोड ब्रेकर जगह पर भी संकेत के लिए किसी प्रकार का बोर्ड नहीं होने के कारण दुर्घटनाएं होती हैं। तीखे मोड के समीप भी संकेत चिन्ह नहीं है। जो सड़क दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। पिछले वर्ष इन स्थानो पर अंतरराष्ट्रीय खिडिया व कोच शासकीय शिक्षक रणजीत सिंह दुर्घटना हो जाने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी ये मौड और रास्ता दुर्घटना और लोगो के मौत का सबसे बड़ी जिम्मेदार है ? सड़कों पर सर्वाधिक खर्च होने एवं व्यापक परिवहन नीति बनने के बावजूद ऐसा होना व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। उन्होंने जिला पदाधिकारी से इस मामले में सार्थक कदम उठाने का भी आग्रह किया है। जिससे किसी का परिवार दुर्घटना में अपने घर की खुशिया लुटने से बच सके ?








