
जीनियस प्लेनेट स्कूल में 14 एवं 17 वर्षीय जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता संपन्न.
इटारसी//मनीष जायसवाल
14 एवं 17 वर्षीय जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता संपन्न
जिला स्तरीय शालेय बालक 14 एवं 17 वर्षीय तथा 17 वर्षीय बालिका क्रिकेट चयन प्रतियोगिता का आयोजन जीनियस प्लानेट स्कूल में संपन्न हुआ जिसमें नर्मदापुरम जिले के नर्मदापुरम, पिपरिया, सिवनी बानापुरा, सोहागपुर, बाबई विकासखंड के विद्यार्थी शामिल हुएl इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी ओलम्पियन विवेक सागर उपस्थित हुए संयोजक जीनियस प्लानेट स्कूल के डायरेक्टर जाफ़र सिद्दीकी के साथ ही प्राचार्य विशाल शुक्ला एवं चयनकर्ता, खेल शिक्षकों ने विवेक सागर का फूल मालाओं से स्वागत कियाl कार्यक्रम का संचालन खेल शिक्षक कृष्णा साहू ने कियाl इस मौके पर जाफ़र सिद्दीकी ने कहा की जीतना हारना खेल का पहलू है चयनकर्ता के समक्ष अपना अच्छे खेल का प्रदर्शन करोl ओलिंपियन विवेक सागर ने खिलाडियों से कहा कि अपना खेल पूरी ईमानदारी से खेले मेहनत करें सिलेक्शन पर ध्यान न दें यदि आपका सिलेक्शन नहीं हुआ तो अपनी कमियों पर ध्यान दें उसको दूर करें चयन न होने पर किसी को दौस न दें अपने खेल में सुधार करेंl सभी खिलाडियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दीl जिला स्तरीय प्रतियोगिता के चयनकर्ता अर्पण दुबे, मुकेश गोस्वामी बाबई ब्लॉक, राकेश सराठे रोहना ने सभी खिलाड़ियों का बारीकी से खेल परीक्षण कियाl चयनकर्ताओं द्वारा नर्मदापुरम जिले की टीम बनाई जाएगी जिसके बाद 01 एवं 02 नवम्बर को संभागीय प्रतियोगिता होगी जिसके संयोजक जीनियस प्लानेट स्कूल इटारसी हैl
खिलाडियों के चयन में गोल्डी यादव, खेल शिक्षक कृष्णा साहू, रवि हरदुआ, सोनू रैकवार, कुलदीप रघुवंशी, अचला दुबे महत्वपूर्ण योगदान दिया








