
जीनियस प्लानेट स्कूल में हुआ स्पोर्ट्स मीट ऊर्जा स्पिरिट का समापन.
इटारसी// मनीष जायसवाल
सीबीएसई मान्यता प्राप्त जीनियस प्लानेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्पोर्ट्स मीट 2025 “ऊर्जा स्पिरिट” का हर्षोल्लास के साथ समापन किया गया l इस अवसर पर अतिथि के रूप मे नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, एमजीएम कॉलेज जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष डॉ नीरज जैन, नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष रफतजहाँ सिद्दीकी, नगर कॉंग्रेस अध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी, राजस्व सभापति राकेश जाधव, पूर्व पार्षद हरप्रीत छावड़ा, सत्येंद्र पाल सिंह जग्गी, कुलभूषण मिश्रा, बार एसोसिएशन सचिव पारस जैन, लायंस क्लब इटारसी पंख और समर्पण के सदस्य और स्कूल के संरक्षक मो यूनुस सिद्दीकी उपस्थित रहे l
कार्यक्रम का आरम्भ आमंत्रित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया l तत्पश्चात सभी आमंत्रित अतिथियों का स्कूल संचालक मो जाफर सिद्दीकी और मनीता सिद्दीकी द्वारा स्कूल के बच्चों द्वारा बनाये गए पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया l स्कूल के म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सरस्वती वंदना और वेलकम सांग प्रस्तुत किया गया l इसके पश्चात् आमंत्रित अतिथियों द्वारा स्कूल के चारों हाउस सिल्वर, गोल्ड, प्लेटिनम और डायमंड का गार्ड ऑफ़ ओनर से निरीक्षण किया और हेड बॉय और हेड गर्ल तथा चारों हॉउस के कैप्टेन और वाइज कैप्टेन का परिचय प्राप्त किया गया l अतिथियों ने पुरे जोश के साथ स्कूल के चारों हॉउस के मार्च पास्ट की सलामी लेते हुए स्पोर्ट्स मशाल प्रज्वलित की l हेड गर्ल द्वारा स्कूल के सभी विद्यार्थियों को पूरी ईमानदारी और खेल भावना के साथ स्पोर्ट्स खेलने की शपथ दिलावाई l स्कूल के म्यूजिकल ग्रुप द्वारा स्कूल के स्पोर्ट्स सांग की प्रस्तुति दी गई l
आज स्पोर्ट्स मीट के समापन का मुख्य आकर्षक बैंड टीम और कराते के विद्यार्थियों का प्रदर्शन रहा l स्पोर्ट्स समापन दिवस पर कक्षा 6 वी से कक्षा 12 वी तक के विद्यार्थियों की फाइनल रेस रिले रेस, सेक रेस, 100 मीटर, 200 मीटर, स्लो साइकिल आदि हाउस वाइज करवाई गई तथा विनर को तुरंत गोल्ड, सिल्वर और ब्रांस मेडल तथा सर्टिफिकेट दिए गए l साथ ही इन क्लासेज की पूर्व मे करवाई अन्य रेस के भी मेडल, सर्टिफिकेट प्रदान किये गए l
आज की मीट का आकर्षक जहाँ विद्यार्थियों की विभिन्न रेस रहीl
स्कूल डायरेक्टर मो जाफर सिद्दीकी ने बताया की स्कूल में विगत 1 सप्ताह से विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गेम्स स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर्स द्वारा उनके हॉउस सिल्वर, गोल्ड, प्लेटिनम और डायमंड के अनुसार खिलवाये गए l कुछ रेस के फाइनल पहले ही कर लिए गए थे और कुछ के आज करवाये गए है l स्कूल का प्लेटिनम हाउस स्पोर्ट्स, डिसिप्लेन आदि में विनर हॉउस रहा l स्कूल प्राचार्य मनीता सिद्दीकी द्वारा सभी आमंत्रित सभी अतिथियों का और पेरेंट्स आभार व्यक्त किया गया l स्पोर्ट्स मीट का समापन नेशनल सांग द्वारा किया गया l सम्पूर्ण प्रोग्राम के सफल आयोजन मे स्कूल स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा l







