♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

राष्ट्रीय_पोषण_माह के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली एवं पोषण माह संबंधी गतिविधि और परामर्श प्रदान किया.

इटारसी// मनीष जायसवाल

संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में पोषण माह की निर्धारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। राष्‍ट्रीय पोषण माह 1 सितंबर से 30 सितंबर 2024 तक चलाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना नर्मदापुरम शहरी के सेक्टर तीन अंतर्गत वार्ड 18 में राष्‍ट्रीय पोषण माह में अतंर्गत रैली निकाली गई। राष्‍ट्रीय पोषण माह के तहत लगातार पूरे माह चलने वाली गतिविधियों के बारे बताया गया और पोषण माह संबंधी थीम की प्रदर्शनी लगाई गई। पर्यवेक्षक श्रीमती चंद्र किरण डोले ने चर्चा कर बताया कि 06 माह के बाद ऊपरी आहार स्तनपान आदि पर जानकारी दी गई।

 

इसी तरह आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 31/03 में भी राष्‍ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड की महिलाओं को पोषण किस प्रकार का हो, भोज्य पदार्थों में विविधता को हम खाने में कैसे शामिल कर सकते हैं जिससे कि भोजन को अधिक उपयोगी बनाया जा सके एवं मौसम अनुरूप निर्धारित भोजन किस प्रकार से पोषण स्तर को बेहतर बना सकता है के संबंध में जानकारी दी गई।

उक्त संबंध में कृषि विज्ञान केंद्र की डॉक्टर श्रीमती आकांक्षा पांडे एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती आशा भदोरिया द्वारा उक्त विषय पर उपस्थित वार्ड के सभी हितग्राहियों को पोषण परामर्श प्रदान किया गया वार्ड 29, 30, 31, 33 बोर्ड की कार्यकर्ताओं को भी उक्त संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया पोषण प्रदर्शन के लिए विशेष पोषण थाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा गोहले, हेमलता यादव, विनीता यादव इत्यादि के द्वारा सजाई गई ई एवं प्रदर्शनी लगाई गई।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129