
राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी जिला नर्मदा पुरम इटारसी द्वारा हरियाली तीज का उत्सव दुर्गा मंदिर में मनाया गया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी जिला नर्मदा पुरम इटारसी की सभी पदाधिकारी ने प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी हरियाली तीज का उत्सव दुर्गा मंदिर में मनाया एवं एक दूसरे को तिलक लगाकर सुहाग का सामान भेट मे दिया,और हर घर तिरंगा ,घर घर तिरंगा ,फहराया जाए राष्ट्रीय गौरव का प्रदर्शन हो यह भी संदेश दिया। जिसमें जिला अध्यक्ष अर्चना मालवीय,ब्लॉक अध्यक्ष चांदनी शुक्ला, संरक्षक ममता मालवीय,ज्योति त्रिवेदी,अन्नू सिंह, सविता शर्मा , रंजना तोमर,किरण मालवीय, शीला मालवीय इन सभी सुहागिनों में मिलकर हरियाली तीज का उत्सव एवं हर घर तिरंगा उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया। जय हिंद.









