
गोकुलधाम और जयप्रकाश कॉलोनी वार्ड नं 2 के निवासियो को इन दिनो भारी परेशानी,नपा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष से समस्या का हल निकालने के लिए किया गया है निवेदन
इटारसी// मनीष जायसवाल
गोकुलधाम और जयप्रकाश कॉलोनी वार्ड नं 2 के निवासियो इन दिनों बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है 1 रोड cm राइज स्कूल के कारण बंद है और दूसरी रोड बाहर जाने बाली भी बारिश के कारण बन्द हो गई है रोड का जायजा लेने आये नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे और उपाध्यक्ष निर्मल राजपूत ने मौके पर जाकर देखा तो समस्या को गम्भीरता से लेते हुए 2 दिन मैं नया रोड का काम चालू करने के लिए कहा वार्ड की जनता को आश्वासत किया लेकिन काम चालू नही हुआ जनता परेशान हैं 6 km घूमकर जाना पड़ रहा है और बारिश में रोड पर भी कीचड़ होने से रोड की भी हालत बहुत खराब हो गई है ,करीब 1 महीने हो गए पुलिया बने गोकुलधाम से होते हुए कोर्ट की सड़क से मिलाने का काम अभी तक रास्ता चालू नही हुआ वार्डवासी हो रहे है परेशान। सभी ने नपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष से जल्द समस्या से निजात दिलाने का अनुरोध किया है।









