
श्रीमती लक्ष्मी बाई कोदू लाल साहू चुनावाला चैरिटेबल ट्रस्ट इटारसी की ओर से किया गया इंदौर से पधारे कथावाचक श्री विजय कृष्ण शास्त्री का सम्मान, सनखेड़ा ग्राम में 21 दिसंबर से प्रारंभ हुई श्रीमद् भागवत कथा का विराम 27 दिसंबर को भंडारे के साथ होगा.
इटारसी// मनीष जायसवाल
ग्राम सनखेड़ा में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन इंदौर के श्री विजय कृष्ण शास्त्री है प्रमुख वक्ता देव दास साहू परिवार का आयोजन इटारसी नगर के समीप ग्राम सनखेड़ा में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन प्रतिष्ठित सेठ परिवार के देवदास साहू द्वारा किया जा रहा है। उक्त आयोजन में प्रसिद्ध धर्म प्रवर्तक एवं श्रीमद् भागवत के आख्यान कर्ता श्री विजय कृष्णा शास्त्री इंदौर से पधारे हैं जिनका एवं आयोजक परिवार के देवा सेठ का सम्मान श्रीमती लक्ष्मी बाई कोदू लाल साहू चुनावाला चैरिटेबल ट्रस्ट इटारसी की ओर से रमेश के साहू एडवोकेट ने श्री कृष्ण जन्म दिवस के अवसर पर किया।…. 21 दिसंबर से प्रारंभ हुए उक्त श्रीमद् भागवत कथा आयोजन का विराम 27 दिसंबर को भंडारे के साथ होगा।..










