
संभागीय शालेय प्रतियोगिता संपन्न नर्मदापुरम जिला विजेता.
इटारसी// मनीष जायसवाल
संभागीय शालेय प्रतियोगिता संपन्न नर्मदापुरम जिला विजेता
संभागीय शालेय स्तरीय बालक 14 वर्षीय प्रतियोगिता का आयोजन संयोजक जीनियस प्लानेट स्कूल द्वारा किया गया जिसमें बैतूल, हरदा एवं नर्मदापुरम जिलों की टीम ने भाग लिया पहला मैच बैतूल एवं हरदा के मध्य खेला गया जिसमें बैतूल ने हरदा को 9 विकेट से पराजित कियाl फाइनल मुकाबला नर्मदापुरम एवं बैतूल के मध्य खेला गया जिसमें बैतूल ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का निर्णय लिया नर्मदापुरम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 122 रन बनाएं सर्वाधिक रन आरफ कुरैशी ने 64 रन बनाएं जिन्हें मैन ऑफ़ द मैच दिया गया जवाब में बैतूल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 59 रन बनाएं फाइनल मुकाबला 63 रन से जीताl
दोनों ही मैच के अम्पायर सोनू रैकवार एवं कुलदीप रघुवंशी रहेl यहाँ से चयनकर्ताओं के द्वारा राज्य स्तर के लिए नर्मदापुरम संभाग की टीम बनाई जाएगी जो कटनी में 25 नवंबर को आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी
विजेता टीम नर्मदापुरम एवं उपविजेता बैतूल को पत्रकार कल्याण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सोपास के प्रदेश मीडिया प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार शिव भारद्वाज, संयोजक जीनियस प्लानेट स्कूल के डायरेक्टर जाफ़र सिद्दीकी, जिला हॉकी संघ के कोषाध्यक्ष सर्वजीत सिंह सैनी, जीनियस प्लानेट स्कूल के प्राचार्य विशाल शुक्ला, अर्पण दुबे, संजय यदुवंशी, गोल्डी यादव ने ट्रॉफी प्रदान कीl
मैच में वरिष्ठ क्रिकेट खिलाडी राकेश पांडेय द्वारा कॉमेंट्री की गयीl प्रतियोगिता को सफल बनाने में कृष्णा साहू, स्टेन, वेदांशी यादव, यश, देवांश पोपली, शांतनु का सराहनीय योगदान रहाl








