
जीनियस प्लेनेट स्कूल में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 76वी पुण्यतिथि.
इटारसी //मनीष जायसवाल
सीबीएसई मान्यता प्राप्त शहर के प्रतिष्ठ स्कूल जीनियस प्लेनेट में राष्ट्रपितामहात्मा गांधी जी की 76 वी पुण्यतिथि मनाई गई l इस अवसर पर स्कूल के संचालक मोहम्मद जाफर सिद्दीकी जी और प्राचार्य मनीता सिद्दीकी ने गांधी जी की फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी पुष्प समर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी l संस्था संचालक मोहम्मद जफर सिद्दीकी ने विद्यार्थियों को बताया कि आज के दिन ही नाथूराम गोडसे द्वारा 1948 में अहिंसा का अंत हिंसा से कर दिया गया था ल यह देश का दुर्भाग्य है की अहिंसा का पाठ पढ़ने वाला गांधी जी को गोलियां द्वारा मार डाला गया l जाते-जाते गांधी जी ने हम सभी को अहिंसा का जो पाठ सिखाया है,वह हमें याद रखना है और आगे से बढ़कर हिंसा नहीं करना है l अपनी श्रद्धांजलि देते हुए शाला शिक्षक आलोक शुक्ला ने महात्मा गांधी को समर्पित एक कविता पढ़ी l वही अन्य शिक्षक तृप्ति वर्मा,अर्चना मोरिया, गौरव मालवीय, अमरीन खान आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए l शाला की प्राचार्य मनीता सिद्दीकी ने सभी से महात्मा गांधी द्वारा अहिंसात्मक तरीके से आजादी के लिए किए गए कार्यों को याद दिलाते हुए कहा कि आजाद देश में इस पर चर्चा करना की आजादी के समय यह सही हुआ,यह गलत बहुत हुआ,आसान है l पर हम उसे तकलीफ को नहीं समझ सकते, जो उस समकालीन लोगों ने झे ली है l अतः महात्मा गांधी के अविस्मरणीय योगदान के लिए हम नतमस्तक हैं और कोशिशकरेंगे कि सदैव सत्य और अहिंसा के पथ पर अग्रसर रहे l संपूर्ण कार्यक्रम में सभी शिक्षकों का और विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहाl






