
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा संत रविदास जयंती पर रविदास मंदिर में पूजा अर्चना कर रैदास बंधुओं का हार माला पहनाकर शाल श्री फल भेंटकर किया स्वागत.
सिवनी मालवा //मनीष जायसवाल
संत रविदास ने मुगल आक्रांताओं के दबाव बाद भी सनातन को झुकने नहीं दिया _ शिव राठौर। विश्व हिंदू परिषद ने संत रविदास मंदिर में पूजा अर्चना कर मनाई हर्षोल्लास से जयंती पदाधिकारियों ने रैदास बंधुओं को हार माला शाल श्री फल भेंटकर किया अभिनंदन सिवनी मालवा _ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा संत रविदास जयंती पर रविदास मंदिर में पूजा अर्चना कर रैदास बंधुओं का हार माला पहनाकर शाल श्री फल भेंटकर किया स्वागत अभिनंदन। उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री सुशील गोहर ने बताया कि पूज्य संत रविदास जयंती के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला समिति द्वारा स्थानीय मंदिर में पहुंचकर कार्यक्रम में अतिथि विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर विभाग संगठन मंत्री उमेश पराशर जिला अध्यक्ष डॉ सुभाष दुबे जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनिरुद्ध चंसोरिया जिला संयोजक नितिन मेस्कर जिला धर्म यात्रा महासंघ प्रमुख राजू राय आदि की उपस्थिति में मंदिर में संत रविदास जी की मूर्ति पर तिलक कर हार माला पहनाकर पूजा अर्चना की गई कार्यक्रम में उपस्थित रैदास बंधुओं का विहिप पदाधिकारियों ने तिलक कर हार माला पहनाकर शाल श्री फल भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया गया। संत रविदास जयंती कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने कहा कि पूज्य संत रविदास जी महान संत थे काशी में रहकर पूज्य रामानंदाचार्य जी महाराज के शिष्य थे संत रविदास ने जाती भेद मिथ्या हे जन्म से कोई ऊंच नीच नहीं होता जाती कोई भी भगवत भक्ति सभी का उद्धार करती हे संत रविदास प्रभावशाली संत थे मुगल आक्रांताओं के दबाव के बाद भी उन्होंने कहा कि में मुसलमान बनता हु तो मेरे अनुयायि भी मुसलमान बन जाएंगे उन पर दबावों के बाद भी उन्होंने सनातन धर्म का प्रचार प्रसार किया सदना पीर उन्हें मुसलमान बनाने आया दोनों का शस्त्राग हुआ सदना पीर निरुत्तर होकर संत रविदास को अपना गुरु बना लिया आध्यात्मिक भक्ति से प्रभावित होकर वह हिंदू बन गया। विश्व हिंदू परिषद विभाग संगठन मंत्री उमेश पराशर ने कहा कि उस समय के मुगल सिकंदर लोधी ने उन पर दबाव बनाया संत रविदास पर आक्रांताओं के कष्ट प्रलोभन टस से मस नहीं हुए उन्होंने कहा कि वेद धर्म त्यागु नहीं जो गल चले कटार धमकी आने पर बोले कि प्राण तजु पर धर्म न देयू बाद में चमत्कार हुआ और सिकंदर लोधी ने उनको कारागार से मुक्त कर क्षमा मांगी उनकी भक्ति देखकर काशी नरेश उनके भक्त बने मीरा उनकी शिष्या बनी । विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष डॉ सुभाष दुबे ने कहा कि संत रविदास चंवर वंश के क्षत्रिय ओर पिपल गोत्र में जन्मे थे उन्हें ब्राह्मण शास्तांग करते थे । मुगल काल के बाद इस देश में अस्पृश्यता आई पूर्व काल में हमारे ऋषि मुनि मृगचर्म ओर व्याघ्रचर्म रखते थे। जंगल में कोई हिरन बाघ मृत मिलता था तो उनके शिष्य उनका चमड़ा उतरते थे हमने उन ऋषि शिष्यों को चर्मकार नहीं कहा उस समय हम सूत रेशम के वस्त्र पहनते थे मुस्लिम आक्रांताओं ने बलपूर्वक हमारे अपने भाइयों को चर्मकार बनाया और अस्पृश्यता ऊंच नीच जाती व्यवस्था बनाई गई। कार्यक्रम का संचालन जिला धर्म यात्रा महासंघ प्रमुख राजू राय ने किया एवं सभी का आभार ग्रामीण प्रखंड मंत्री उमेश अंकिले ने व्यक्त किया। संत रविदास जयंती कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला बालोपासना अखाड़ा प्रमुख गोलू विश्वकर्मा जिला सुरक्षा प्रमुख प्रदीप दायमा नगर मंत्री सुशील गोहर नगर संयोजक भूरू बग्गन नगर समरसता प्रमुख रविन्द्र नगर सह समरसता प्रमुख बलराम विश्वकर्मा इटारसी नगर सुरक्षा प्रमुख राज सराठे नर्मदा पुर नगर मंत्री किशोर गौर सह मंत्री सुरेन्द्र साहू मातृशक्ति नगर संयोजिका राधा विश्वकर्मा दुर्गावाहिनी संयोजिका रिंकी नाथ नगर गौरक्षा सह प्रमुख वीरू गन गोरे उमेश अंकिले योगेश राय के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण नागरिक जन मातृशक्ति उपस्थित रही।

Contact for Show Booking
Devi Jagran //Bhajan Sandhya//Khatu shyam kirtan//Orchestr
Aalap Musical & Event group
📲7970211817








