
हाल ही में जारी नए कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,नया साक्ष्य कानून,नए सायबर कानून हेतु पुलिसकर्मियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण पं.भवानी प्रसाद मिश्र ऑडिटोरियम में दिया जा रहा है.
इटारसी// मनीष जायसवाल
हाल ही में जारी नए कानून भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,नया साक्ष्य कानून, नए सायबर कानून को लेकर इटारसी के सामुदायिक भवन प भवानी प्रसाद मिश्र में आज पुलिस अधीक्षक डा गुरुकरण सिंह के निर्देश पर इटारसी और सिवनी मालवा अनुभाग के थाना इटारसी पथरौटा रामपुर गुर्रा,केसला डोलरिया सिवनी मालवा, शिवपुर थाना में पदस्थ आरक्षक, प्रधान आरक्षक सहायक उप निरीक्षक,उप निरीक्षक स्तर के महिला पुरुष
पुलिसकर्मियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है,जिसमे एस डी ओ पी महेंद्र सिंह चौहान,इटारसी, एस डी ओ पी राजू रजक सिवनी मालवा , डी एस पी महिला सेल कुअर सिंह मुकाती,टी आई अनूप उईके, टी आई इटारसी गौरव सिंह बुंदेला,टी आई केसला श्री नाथ झरबड़े,टी आई पथरौटा संजीव पावर ,रामपुर गुर्रा टी आई विपिन पाल ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया।दो चरणों में जारी यह प्रशिक्षण सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक फिर दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा । करीब तीन चरणों में जारी यह प्रशिक्षण शिविर का अगला चरण अगले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।









