
शासकीय नवीन बालक प्राथमिक शाला में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न
सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल
शासकीय नवीन बालक प्राथमिक शाला में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न। सास्कृतिक उत्सव में छात्र छात्राओं ने धार्मिक राष्ट्रगीतों पर दी अनुपम प्रस्तुति बेग डेस्क अंतर्गत किया स्कूल बैगों का वितरण। सिवनी मालवा _ शासकीय नवीन बालक प्राथमिक शाला के वर्षोत्सव समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही बेग डेस्क अंतर्गत छात्र छात्राओं को बेग का वितरण पुरस्कार पारितोषिक वितरण किया गया। उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक मुकेश दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु प्रतिवर्ष वार्षिकोत्सव पारितोषिक वितरण किया जाता हे इसी क्रम में आज शासकीय नवीन बालक प्राथमिक शाला के वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रितेश जैन विकास खंड शिक्षा अधिकारी एस के धनवारे विकासखंड समन्वयक संगीता यादव वरिष्ठ अतिथि स्थानीय पार्षद डॉ किरण राठौर विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता रघुवीर सिंह राजपूत जीवा ज्योति हायर सेकेंडरी स्कूल संचालक समाजसेवी प्रवीण पाणिकर राजेंद्र जमींदार बीआरसी सी ए सी संतोष शर्मा जनशिक्षक ओमप्रकाश धनगर विनय शर्मा श्याम रघुवंशी विद्यालय प्राचार्य सरोज दुबे आदि उपस्थित अतिथियों ने विद्या की देवी सरस्वती का पूजन अर्चन कर राष्ट्रीय गान जन गण मन का संगीतमय सामूहिक गान किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में निस्बा जागृति कहार दिव्या चौहान आराध्या कहार संध्या केवट नमीरा बी आलिया शाह सजल गोहर मोहित सिंह कृष्णा धुर्वे महिरा खान आदि विद्यार्थियों द्वारा धार्मिक राष्ट्रीय गानों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी । अतिथियों द्वारा सभी को पारितोषिक मेडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रितेश जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी मध्य प्रदेश मोहन यादव सरकार में सभी बच्चों को निशुल्क ओर गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिले इसके लिए निरंतर प्रयास किया जा रहे सरकारी विद्यालयों ने मेरिट सूची में जिले में गौरव दिलाया हे सभी विद्यार्थी प्रदेश का रोशन करे यही हमारी शुभकामना हे उत्कृष्ट व्यवस्था अनुशासन हेतु शाला परिवार प्रशंसनीय हे हम मिलकर शिक्षा के मंदिरों में उचित व्यवस्था प्रदान करेंगे । भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता रघुवीर सिंह राजपूत ने कहा कि आज हमारी साकार ने संदीपनी प्रधानमंत्री श्री आदि की श्रृंखला प्रारंभ कर निशुल्क शिक्षा के वचन को निभाया आगे इन्हीं विद्यालयों से छात्र छात्राएं प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे । कार्यक्रम में बेग डेस्क योजना अंर्तगत विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को निशुल्क बैगों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मुकेश दुबे ,ने किया एवं अंत में सभी का आभार विद्यालय प्राचार्य सरोज दुबे ने व्यक्त किया गया। शासकीय नवीन बालक प्राथमिक शाला वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शाला परिवार से शिक्षक रशीद खान मंसूरी प्रतिमा अग्रवाल अनीता झिरनिया शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष ज्योति कहार उपाध्यक्ष सोहिल यूईके सुशील गोहर पूर्व अध्यक्ष कमलेश रघुवंशी पालकगण कालिमा बी राखी गोहर वसीम खान भोला प्रजापति सविता प्रजापति पूनम कहार के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं पालकगण गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।











