♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत वार्ड 13 में शिविर लगाकर हितग्राहियों को दिलाया लाभ।

 सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल

संकल्प से समाधान अभियान नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा द्वारा नगर के प्रत्येक वार्डो में चलाया जा रहा है आज वार्ड नंबर 13 में अभियान शिविर लगाकर सैकड़ों हितग्राहियों को जानकारी प्रदान की गई। उक्त जानकारी देते हुए वार्ड क्रमांक 13 पार्षद डॉ किरण राठौर ने बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वन एवं जानकारी देने आज दिनांक 10l1l2026 को प्रांत 10 बजे से स्थानीय शासकीय नवीन बालक प्राथमिक शाला में नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा द्वारा वार्ड क्रमांक 13 का संकल्प से समाधान अभियान शिविर लगाया गया। जिसमें वार्ड पार्षद डॉ किरण राठौर ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाएं नो ड्यूज प्रमाण पत्र पीएम स्व निधि योजना ट्रेड लाइसेंस नवीन जल कनेक्शन भवन निर्माण स्वीकृति आदि विभिन्न जनकल्याणकारी योजना का क्रियान्वन करने हेतु नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा आपके वार्ड एवं घर आई हुई हे वार्डवासी इन योजनाओं का लाभ मिल सके इस हेतु समाधान अभियान के माध्यम से लाभ दिलाना यही सरकार का संकल्प हे। संकल्प से समाधान अभियान शिविर में वार्ड क्रमांक 13 के 5 संबल योजना के आवेदन प्राप्त हुए वही 1 कर्मकार मंडल योजना 4 प्रधानमंत्री श्रम योगी मान धन निधि योजना पेंशन के एवं विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों द्वारा आवेदन लिए गए एवं सैकड़ों नागरिकों से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में बताया गया। संकल्प से समाधान योजना वार्ड क्रमांक 13 के समाधान शिविर में प्रमुख रूप से वार्ड पार्षद डॉ किरण राठौर प्रतिनिधि विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा राजस्व उप निरीक्षक हेमंत चौकसे सामुदायिक संघटक शीला धन्यासे आर एस आई जितेंद्र गौर शुभम साहू विनय सोनी अश्वनी राठौर जितेंद्र राठौर योगेश कौशल जयंत महंत के साथ ही बड़ी संख्या में वार्डवासी नागरिक जन मातृशक्ति उपस्थित रही।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129