♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मासूम ईरानी की हत्या के मामले में फरार 10 हजार के इनामी अंतर्राज्यीय बदमाश मासूम मासल्ला के साथ एक अन्य को सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया

इटारसी// मनीष जायसवाल

मासूम ईरानी की हत्या के मामले में फरार 10 हजार के इनामी अंतर्राज्यीय बदमाश मासूम मासल्ला के साथ एक अन्य को सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया*

आरोपी मासल्ला के खिलाफ भारत के कई राज्यों के थानों में अपराध दर्ज है,दोनों आरोपियों को सिटी पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया

इटारसी- गत 25 दिसंबर 2024 की रात्रि 3:00 बजे के लगभग नर्मदा पुरम और पिपरिया के ईरानी समुदाय के लोगों द्वारा इटारसी के ईरानी डेरे पर हथियार के साथ हमला कर दिया था। घटना में 10 लोग घायल हुए थे और ईरानी डेरा निवासी मासूम ईरानी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई थी। सिटी पुलिस घटना के बाद से लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी।गुरुवार को सिटी पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करने में एक औऱ बड़ी सफलता मिली।यूपी से सिटी पुलिस ने मासूम ईरानी हत्या के मामले में 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी मासूम मासल्ला एवं खान अली पिता असद अली को गिरफ्तार किया है।जबकि मासूम ईरानी की हत्या करने में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिला पुलिस कप्तान डॉक्टर गुरु करण सिंह के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्रा तत्कालीन एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान के कुशल मार्गदर्शन में टीआई गौरव सिंह बुंदेला द्वारा टीम बनाकर मृतक मासूम ईरानी की हत्या करने में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने के लगातार तलाश की जा रही है। गुरुवार को पुलिस ने जिस आरोपी मासूम उर्फ मासल्ला पिता कमाल अली ईरानी निवासी पिपरिया को गिरफ्तार किया है उसपर 10 हजार रुपये का इनाम था यह आरोपी अंतर्राज्यीय बदमाश है ।और भारत के कई राज्यों के थाने में इसके खिलाफ मामले दर्ज भी है।मासूम ईरानी की हत्या में शामिल आरोपी खान अली पिता असद अली निवासी पिपरिया को भी पुलिस ने मासल्ला के साथ यूपी से गिरफ्तार किया है।

*आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका टीआई गौरव सिंह बुंदेला,सहायक उप निरीक्षक संजय रघुवंशी,प्रधान आरक्षक भागवेंद्र सिंह,आरक्षक हरीश डीगरसे,तुलसीराम कोडले एवं सायबर सेल के आरक्षक संदीप यदुवंशी की रही

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129