
विकासखंड नर्मदा पुरम में दिव्यांग बच्चों हेतु उपकरण वितरण शिविर आयोजित.
इटारसी// मनीष जायसवाल
विकासखंड नर्मदा पुरम में समावेशी शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए विकास खंड स्तरीय उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया शिविर में 107 दिव्यांग बालक बालिकाओं को सहायक उपकरण प्रदान किए गए |इन सहायक उपकरणों की मदद से वह समाज व शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ सकें| इन सभी बच्चों का चिन्हाकन पूर्व में आयोजित मूल्यांकन शिविर में एलिमको जबलपुर
के डॉक्टरस की टीम के द्वारा किया गया था|
कार्यक्रम का शुभारंभ नर्मदा पुरम विकासखंड के बीआरसी श्रीमती सपना गोल्हानी व एकेडमिक समन्वयक श्री सीबी वशिष्ठ सर जी, शासकीय माध्यमिक शाला के प्रधान अध्यापक श्री रमेश कुमार उइके जी द्वारा किया गया| शिविर में अलीम को डॉक्टर की टीम में श्री सौरभ मिश्रा, महेंद्र कुमार दिनेश यादव व कृष्ण मौर्य जी द्वारा उपकरण प्रदान कर सभी पलकों व शिक्षकों को सहायक उपकरणों को किस तरह से उपयोग में लाना है व उपकरणों के रखरखाव की जानकारी प्रदान की गई सहायक उपकरणों में ट्राई साइकिल व्हीलचेयर, रोलेटर,कान की मशीन,ब्रेल किट व विजुअल किट प्रदान की गई कार्यक्रम मैं जिला परियोजना समन्वयक श्री राजेश जायसवाल सर व एकेडमिक समन्वयक श्री विनोद किरकेट्टा जी ने उपस्थित हो कर बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान किया| कार्यक्रम के सफल संचालन में जनशिक्षक श्रीमती विद्या ठाकुर cwsn बालिका छात्रावास से मेघा रघुवंशी,संतोष चौरसिया व समस्त स्टॉफ,cwsn बालक छात्रावास से श्री गोविंद बिसेन चंद्रपाल लोधी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया | कार्यक्रम का समापन मोबाइल रिसोर्स कोऑर्डिनेटर नर्मदापुरम श्रीमती अर्चना यदुवंशी द्वारा आभार प्रकट कर व सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए किया गया |









