
हरियाली अमावस्या पर्व पर धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं ने किया पूजन एवं नर्मदा स्नान, नर्मदा अंचल एवं इटारसी के विद्वान पं. विकास शर्मा “शास्त्री” द्वारा बताया गया हरियाली अमावस्या पर्व का महत्व.
इटारसी// मनीष जायसवाल
दिनांक 4 अगस्त रविवार को हरियाली अमावस्या पर्व मनाया गया क्षेत्र के धर्म प्रेमी श्रद्धालु नागरिक गणों द्वारा इस दिवस पर विभिन्न अनुष्ठान एवं पूजा पाठ का आयोजन अपने घरों एवं मंदिरों में किया गया. बड़ी संख्या में इस दिन श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया.
इस अवसर पर हिंद 7 न्यूज़ द्वारा जानकारी लेने पर पंडित विकास शर्मा शास्त्री द्वारा हरियाली अमावस्या पर्व का विस्तृत महत्व बताया गया की किस तरह हम सभी “हरियाली अमावस्या” पर्व पर पूजा अनुष्ठान कर हम अपने जीवन को संपन्न बना कर पुण्य लाभ अर्जित कर सकते हैं







