♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

विराट ईनामी घेराबाजी गम्मत प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ। पूज्य आचार्य जनप्रतिधि समाजसेवियों की उपस्थिति में हुआ उदघाटन। प्रदेश के नामी 13 घेरा मंडलों ने लिया भाग।

सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल

विश्व हिंदू परिषद के संरक्षण में जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित विराट ईनामी घेराबाजी गम्मत प्रतियोगिता का पूज्य धर्माचार्य जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ। उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख कार्यक्रम संयोजक शिव राठौर ने बताया कि होली फाग महोत्सव एवं हिंदू नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर आयोजित विराट ईनामी घेराबाजी गम्मत प्रतियोगिता का दिनांक 17 मार्च 2026 को रात्रि 8 बजे से उदघाटन कार्यक्रम में अतिथि यज्ञाचार्य आचार्य वेदमूर्ति पूज्य पंडित पुनीत दुबे नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा अध्यक्ष रितेश जैन भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता अजीत सिंह राजपूत विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी पूर्व जिला प्रचारक ऋषिकांत पटवा विधायक प्रतिनिधि विक्रम सूर्यवंशी समाजसेवी अनिल जैन समाजसेवी कुंदन श्रीवास समाजसेवी संदीप माहेश्वरी संजय दुबे पूज्य पुरोहित घनश्याम तिवारी जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी जिला धर्मयात्रा महासंघ प्रमुख राजू राय भाजपा युवा नेता कमलेश लोवंशी पार्षद प्रतिनिधि तुलसीराम कुशवाह आदि अतिथियों ने कर्मकांडी पूज्य पुरोहित घनश्याम तिवारी द्वारा विधि विधान से भगवान श्री राम चंद्र जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जबलपुर से आए प्रसिद्ध नृत्यांगना सुरवी डांसर ने धार्मिक भजनों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता कार्यक्रम शुभारंभ में श्री राधा कृष्ण मंडल जीजलवाड़ा द्वारा होली फाग के गीतों से अद्भुत घेरा का प्रदर्शन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया उदघाटन के साथ ही प्रदेश के नामी 13 मंडलों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर फ़ागो के ग्रंथो वेदों पर आधारित संस्मरण सुनाकर भजनों की अनुपम प्रदर्शन कर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विशेष प्रतिभा सम्मान समारोह में आज शाम 5 बजे मां नर्मदा के वरद पुत्र अवधूत सिद्ध महायोगी दादा गुरु जी धर्माचार्य पंडित सोमेश परसाई कथा प्रवक्ता महंत गोविंददास महाराज के सानिध्य में क्षेत्र के कृषि पर आधारित उद्योग संचालकों एवं नर्मदा परिक्रमा वासी सेवा केंद्र संचालकों का सम्मान समारोह में सम्मान होगा। विराट ईनामी घेराबाजी गम्मत प्रतियोगिता कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जागृत हिंदू संस्कृति रक्षक मंच आयोजन समिति के शिव राठौर प्रवीण अवस्थी सनूप सिंह यदुवंशी राजू राय रामसिंह यादव दीपक सोनी विनोद रघुवंशी डॉ सौरभ रघुवंशी नरेंद्र योगी सुशील गोहर भूरू बग्गन देव बाथब राजा बाथब विनय राठौर रविन्द्र छिरेले तरुण सुनानीया पप्पू यदुवंशी के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण नागरिक जन मातृशक्ति उपस्थित रही।

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129