
द्वारकाधीश मंदिर में श्री राम जन्म महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित श्री राम कथा में कलचुरी समाज इटारसी द्वारा श्री व्यास गादी का पूजन एवं श्रीश्री शंकराचार्य महाराज का पुष्प हार से स्वागत कर आशीर्वाद लिया.
इटारसी// मनीष जायसवाल
शहर के धार्मिक आस्था के केंद्र प्राचीन श्री द्वारकाधीश मंदिर में श्री राम जन्म महोत्सव के पावन अवसर पर श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है आयोजित 9 दिवसीय श्री राम कथा में कलचुरी समाज इटारसी के वरिष्ठ एवं युवा सदस्यों द्वारा बड़ी संख्या में उपस्थित होकर व्यास गादी का पूजन कर एवं श्रीश्री शंकराचार्य महाराज का पुष्प हार से स्वागत कर आशीर्वाद लिया गया
इस अवसर पर कलचुरी समाज के वरिष्ठ सदस्य गण उपस्थित रहे. समाज के वरिष्ठ सदस्यों में श्री रवि किशोर जी जायसवाल (पूर्व नगर पालिका, श्री हरीश मालवीय (कलचुरी समाज अध्यक्ष इटारसी) श्री राजेश मालवीय (नपा)मीडिया प्रभारी, श्री अशोक मालवीय (शिक्षक),श्री कुंजीलाल मालवीय,श्री राजेश चौकसे (कलचुरी युवा मंडल अध्यक्ष), श्री निलेश मालोनिया (पूर्व अध्यक्ष – कलचुरी युवा मंडल),श्री संदेश मालोनिया,वैभव मालोनिया,अनु चौकसे, अभिनय चौकसे, मनीष जयसवाल (गायक-पत्रकार), जितेंद्र जायसवाल,मनीष मालवीय सामाजिक बंधु उपस्थित रहे एवं व्यास गादी का पूजन कर श्री शंकराचार्य महाराज का पुष्प हार से स्वागत कर आशीर्वाद लिया एवं श्री श्री शंकराचार्य महाराज द्वारा की जा रही श्री श्री राम कथा का रसपान किया.
इस अवसर पर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष एवं श्री राम जन्म महोत्सव समिति संयोजक श्री प्रमोद पगारे,श्री राम जन्म महोत्सव कार्यक्रम अध्यक्ष एवं प्रभारी डॉ नीरज जैन, श्री शैलेंद्र दुबे (वरिष्ठ भाजपा नेता) बड़ी संख्या में मंदिर समिति सदस्य गण प्रभारी गण मौजूद रहे.










