♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

प्रभु श्री राम ने निषादराज शबरी को गले लगाकर प्रेम और भक्ति में न कोई भेद का दिया संदेश _ शिव राठौर,विहिप ने स्वच्छता सैनिकों के बीच मनाया रामोत्सव. 

हिंद 7 न्यूज़// सिवनी मालवा

प्रभु श्री राम ने निषादराज शबरी को गले लगाकर प्रेम और भक्ति में न कोई भेद का दिया संदेश _ शिव राठौर

विहिप ने स्वच्छता सैनिकों के बीच मनाया रामोत्सव

सिवनी मालवा: विश्व हिंदू परिषद रामोत्सव कार्यक्रम के निमित्त स्वच्छता सैनिकों के बीच भगवान श्री राम चंद्र जी की पूजा अर्चना कर रामोत्सव मनाया गया।

उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री सुशील गोहर ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्यक्रम जो कि गुड़ी पड़वा नवरात्र से हनुमान जयंती तक देश भर में मनाया जाता हे।

आज महाराणा प्रताप बस्ती के वाल्मीक मोहल्ले कार्यक्रम स्थानीय पानी की टंकी के नीचे स्थित मैदान पर कार्यक्रम में अतिथि विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर नगर अध्यक्ष डॉ सौरभ रघुवंशी वरिष्ठ समाजसेवी रमेश गोहर नगर मंत्री सुशील गोहर नगर संयोजक भूरू बग्गन शरद घावरी दुर्गा महोरिया आदि की उपस्थिति में सभी ने भगवान श्री राम चंद्र जी की पूजा अर्चना कर श्री हनुमान चालीसा का पाठ श्री राम विजय महामंत्र का जाप कर पूजा अर्चना की गई।

कार्यक्रम में रामोत्सव कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने कहा कि हमारे आराध्य प्रभु श्री राम चंद्र जी जन्मभूमि पर सन 1528 से ही मुगल आक्रांता बाबर के आक्रमण से ही भगवान की जन्मभूमि को वापस लेने हुए 76 युद्ध लड़े 10 लाख से अधिक रामभक्तो का बलिदान हुआ 1980 के दशक से विश्व हिंदू परिषद ने हिंदू समाज के बीच व्यापक आंदोलन चलाकर देश भर में जनजागरण यात्राएं सभाएं राम ज्योति यात्राएं 1 रुपया 1 ईट साधु संतों का देश भर सभाएं कारसेवा कर हिंदू समाज को संगठित कर खड़ा किया 1984 आंदोलन को संगठित रूप मिला 1990 में कार्यसेवा प्रारंभ की 1992 में लाखों कार्यसेवको ने बाबर द्वारा दिए गए गुलामी के प्रतीक चिन्ह ढांचे को ध्वस्त किया।

2019 में सर्वोच्च न्यायालय ने मार्ग प्रशस्त किया 2020 अयोध्या में श्री रामजन्भूमि निर्माण हेतु भूमि पूजन किया 2024 में भव्य श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई। यह सब विश्व हिंदू परिषद पूज्य साधु संतों के नेतृत्व हिंदू समाज के पुरुषार्थ का परिणाम हे ।भगवान श्रीराम निषादराज केवट को गले लगाकर शबरी के झूठे बैर खाकर यह दिखाया कि प्रेम और भक्ति कोई भेद नहीं हे।मित्रता ओर सहयोग आदर्श वानर भालू सेना को अपना साथी बनाकर यह संदेश दिया हर वर्ग समाज की शक्ति हे। सबमें राम सबका सम्मान यही श्री रामचंद्र जी का समरसता संदेश हे।

कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष डॉ सौरभ रघुवंशी ने किया।

विश्व हिंदू परिषद वाल्मीक मोहल्ले के रामोत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमेश गोहर दिलीप बग्गन सतीश गोहर रूपसिंह महोरिया रवि बडगूजर महेश महोरिया निलेश गोहर राजेश राठौर संजय बग्गन विनोद गोहर सीताराम महोरिया दिलीप घावरी संतोष गोहर अभिनंदन घावरी राजू महोरिया नरेंद्र कलोसिया मनीष पाटिल राजकुमार कलोसिया अनूप राठौर संदीप गोहर चरण दास राठौर शंकर महोरिया विनोद कलो सिया शैलेन्द्र बग्गन कमल लोवंशी प्रतीक गोहर राजा टांक के साथ ही बड़ी संख्या रामभक्त कार्यकर्ता गण नागरिक जन उपस्थित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129