
मजदूर दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हेतु ‘मजदूर संघ समिति ‘ की बैठक 5 अप्रैल रविवार को तुलसी चौक स्थित कार्यालय में.
इटारसी// मनीष जायसवाल
इटारसी: मजदूर दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हेतु ‘मजदूर संघ समिति’ की बैठक कल
9इटारसी। बड़ा तुलसी चौक चौराहा मजदूर संघ समिति, इटारसी की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 5 अप्रैल 2026, रविवार को आयोजित की गई है। यह बैठक शाम 5:00 बजे संघ के कार्यालय में संपन्न होगी।
समिति के सचिव श्री तुलसीराम कुशवाहा ने बताया कि आगामी ‘मजदूर दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की योजना और रूपरेखा तैयार करने के लिए यह चर्चा रखी गई है। बैठक में कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन और अन्य संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
तुलसीराम कुशवाहा (सचिव)
बड़ा तुलसी चौक चौराहा मजदूर संघ समिति, इटारसी
मोबाइल: 9926351304








