
लक्ष्य क्रिकेट क्लब द्वारा निशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण के पांचवें दिवस प्रशिक्षु क्रिकेटरों ने लिए क्रिकेट के टिप्स — इटारसी के मिनी गांधी स्टेडियम में चल रहा है क्रिकेट प्रशिक्षण का 30 दिवसीय शिविर.
इटारसी// मनीष जायसवाल
लक्ष्य क्रिकेट अकादमी// इटारसी द्वारा 30 दिवसीय निशुल्क क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्थानीय मिनी गांधी स्टेडियम में किया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशिक्षण लेने हेतु बच्चे एवं युवा शामिल हुए आज इस प्रशिक्षण के पांचवे दिवस शहर के पुराने वरिष्ठ क्रिकेटरों ने विभिन्न टिप्स देकर प्रशिक्षण ले रहे बच्चों को एवं युवाओं को क्रिकेट के टिप्स देकर मार्गदर्शन किया.
जिसमें उदय ठाकुर और विक्की भदोरिया ने बच्चों को अंडर – 14 के फील्डिंग करना और कैच कैसे पकड़ा जाता है यह बताया और वही अतुल राठौर,अमित जायसवाल,मनीष सेतपलानी ने सीनियर को अंडर -18 के बच्चों को कैचिंग करना,लॉन्ग केच पकड़ना बताया और बैटिंग कैसे की जाती है यह बताया, वहीं अमिताभ दुबे ने फिटनेस के बारे में एक्सरसाइज और डाइट कैसे ली जाती है और एक फिक्स डाइट में क्या लेना चाहिए इस संबंध में प्रशिक्षु क्रिकेटरों को मार्गदर्शन दिया.











