
एफएमसीजी डिस्ट्रीब्यूटर संगठन की बैठक संपन्न.
इटारसी// मनीष जायसवाल
एफएमसीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष श्री धर्मेश सिंह के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई जिसमें कोषाध्यक्ष विक्रांत बडकुल द्वारा बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि भविष्य में आ रही दिक्कतों को देखते हुए संगठन को मजबूत करना है इस हेतु सचिव हितेश साहू ने बताया की वर्तमान समय में 19 वितरकों का रजिस्ट्रेशन समिति में हो चुका है बाकी वितरक भी जल्द ही अपना रजिस्ट्रेशन करा लेंगे बैठक में यह निर्णय लिया गया आगामी 19 जुलाई को सिया रिजॉर्ट में सायं काल 6:00 बजे से समिति द्वारा सभी साथियों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें सभी वितरक का आना अनिवार्य है इस बैठक में अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंघवी सचिव हितेश साहू कोषाध्यक्ष विक्रांत बडकुल उपाध्यक्ष सतीश अग्रवाल, स कोषाध्यक्ष मुकेश वनारसे सुभाष बरखने ललित सोनी अंकित जैन मोहम्मद सैफी प्रमेश जैन विक्की जैन की उपस्थिति सराहनीय रही










