♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

गोरक्षक परिवार के साथ समूचा देश खड़ा हुआ है : सोहन विश्वकर्मा, विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय गौरक्षा प्रमुख सोहन सोलंकी 14 गौरक्षकों के परिवार जनों से मिले.

सिवनी मालवा// मनीष जायसवाल

गोरक्षक परिवार के साथ समूचा देश खड़ा हुआ हे : सोहन विश्वकर्मा

विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय गौरक्षा प्रमुख सोहन सोलंकी 14 गौरक्षकों के परिवार जनों से मिले

सभी को न्याय मिलेगा परिवाओं का बढ़ाया मनोबल

स्थानीय समिति से मिलकर
न्यायालयीन प्रक्रिया की ली जानकारी

विहिप ने परिवारों की पालक ली जिम्मेदारी

इटारसी : सिवनी मालवा में विशेष न्यायालय द्वारा 14 गौरक्षकों को आजीवन कारावास के निर्णय को लेकर विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय प्रांतीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सभी परिवार जनों के बीच जाकर सभी मनोबल बढ़ाकर सभी को न्यायालयीन व्यवस्था एवं हर संभव मदद का दिया आश्वासन हर हाल में इन परिवारों को सभी से सहयोग करने का किया आव्हान ।
पिछले दिनों सिवनी मालवा एडीजे कोर्ट में 14 गौरक्षकों के आजीवन कारावास के निर्णय पर मुखर होकर विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय गौरक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा प्रांत सह मंत्री जितेन्द्र सिंह चौहान बजरंग दल प्रांत संयोजक अवधेश तिवारी प्रांत सह संयोजक लोकेंद्र मालवीय प्रांत गौरक्षा विभाग कार्यकारिणी सदस्य शिशुपाल सिंह चौहान आदि स्थानीय तिवारी धर्मशाला में पहुंचे ।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर जिला अध्यक्ष डॉ सुभाष दुबे जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत जिला संयोजक नितिन मेस्कर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी जिला समरसता प्रमुख अनिल यादव जिला धर्मयात्रा महासंघ प्रमुख राजू राय साथ रहे।

विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय गौरक्षा प्रमुख श्री सोहन जी विश्वकर्मा ने सिवनी मालवा की तिवारी धर्मशाला में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 14 गौरक्षक परिवार आज कठिन समय से गुजर रहे हैं। ऐसे समय में समाज का दायित्व है कि वह उनके साथ खड़ा रहे तथा उन्हें नैतिक, सामाजिक और विधिक सहयोग प्रदान करे।

उन्होंने कहा कि गौरक्षा केवल एक भावनात्मक विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और सेवा का प्रतीक है। विश्वकर्मा ने कहा कि हिंदू समाज पर जब भी आवश्यकता पड़ेगी हम समाज के खड़े रहेंगे यह न्यायालीन व्यवस्था हे हम न्याय की कामना करेंगे इनको न्याय मिले हम सभी इन परिवार के साथ खड़े रहेंगे ये 14 परिवार अकेला न समझे समूचा देश इनके साथ खड़ा हे।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं समाज के प्रबुद्धजनों से आग्रह किया कि वे इन परिवारों के सुख-दुख में सहभागी बनें, उनका मनोबल बढ़ाएँ तथा न्याय की इस लड़ाई में एकजुट होकर सहयोग करें। साथ ही उन्होंने सभी से अपील की कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखें, संयम रखें और किसी भी प्रकार की भड़काऊ या आपत्तिजनक गतिविधि से दूर रहें।

“गौरक्षा सेवा का कार्य है, और सेवा के साथ सदैव कानून, अनुशासन एवं समाज की एकता का पालन करना हम सभी का कर्तव्य है।”
बैठक में स्थानीय गौरक्षकों को न्याय दिलाने गोरक्षक समिति पदाधिकारी संतोष पारीक विजय सिंह ठाकुर उत्तमसिंह तंवर शिव राठौर प्रवीण अवस्थी दीपक पालीवाल आदि से न्यायालीन विषय एवं परिजनों की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
प्रांत गौरक्षा प्रमुख निलेश अग्रवाल ने 14 गौरक्षकों के परिवार जनों को न्याय दिलाने में विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा विभाग हमेशा तत्पर रहेगा हम आर्थिक एवं न्यायालीन सहयोग सहभागी रहेंगे।
बजरंग दल प्रांत संयोजक अवधेश तिवारी ने कहा कि जब मध्य प्रदेश में गो वध कानून बना हुआ हे इसके बाद भी गौतस्कर रुकने का नाम नहीं ले रही हे जब दुर्घटना में गौतस्कर की मौत हुई थी मामला एक्सीडेंट का था फिर फिर निर्दोष लोगों पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करना दुर्भाग्य पूर्ण निंदनीय हे।
बैठक उपरांत विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय गौरक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा एवं प्रांतीय जिला पदाधिकारी उन सभी निर्दोष गोमाता की रक्षा में कारावास काट रहे 14 गौरक्षकों के परिवार में घर घर जाकर प्रत्येक परिवारजनों माता पिता पत्नी बच्चो से मिलकर उन सभी को संभल दिया सभी से उन परिवार मनोबल बढ़ाने का आव्हान किया।
विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा आयाम द्वारा 2 गोरक्षक परिवार पालक की जिम्मेदारी लेकर आगे भी सहयोग देने का आव्हान किया।
14 गौरक्षकों के परिवार जनों से मिलने बालों में प्रमुख रूप से बजरंग दल जिला सुरक्षा प्रमुख पवन क़ीर जिला सह संयोजक नर्मदापुर नगर मंत्री किशोर गौर सह मंत्री सुरेन्द्र साहू राजेश बड़कुर प्रदीप दायमा सिवनी मालवा नगर मंत्री सुशील गोहर स्थानीय पार्षद डॉ किरण राठौर नगर अध्यक्ष डॉ सौरभ रघुवंशी नगर संयोजक भूरू बग्गन सह संयोजक देव बाथब ग्रामीण प्रखंड मंत्री उमेश अँकिले जितेन्द्र बबलू राठौर दुर्गावाहिनी नगर संयोजिका रिंकी नाथ नैतिक विश्वकर्मा इटारसी नगर उपाध्यक्ष दीपक पटेल के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण गोरक्षक उपस्थित रहे।

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

The specified carousel is trashed.


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129